आपसी विवाद में दो भाइयों की लाठी से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा: जलडेगा थाना क्षेत्र के मामा भगिना मुंडूटोली में आपसी विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गया। मृतक भाइयों में पीटर जोजो(47 वर्ष) और असीम जोजो(45 वर्ष) शामिल है। घटना सोमवार शाम छह बजे की है। पुलिस ने हत्या के आरोपी नवीन भेंगरा को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार  मृतक पीटर जोजो और असीम जोजो सोमवार की शाम आरोपी नवीन भेंगरा के घर गए थे। इसी क्रम में तीनों के बीच आपसी विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बाद में मामला बढ़ गया और तीनों एक दूसरे से मारपीट करने लगे। इसी बीच नवीन भेंगरा ने घर मे रखे लाठी से दोनों भाइयों के सिर पर वार कर दिया। जिससे दोनों भाई जख्मी होकर जमीन में गिर गए। सिर से अधिक खून बहने के कारण दोनों भाइयों की घटनास्थल में ही गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इधर दो भाइयों को मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।