Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»औरंगाबाद में श्राद्ध भोज में आंधी-बारिश से हादसा, तीसरी मंजिल से गिरी छत की रेलिंग; 3 की मौत, 4 की हालत गंभीर
    बिहार

    औरंगाबाद में श्राद्ध भोज में आंधी-बारिश से हादसा, तीसरी मंजिल से गिरी छत की रेलिंग; 3 की मौत, 4 की हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    औरंगाबाद : औरंगाबाद में बुधवार शाम श्राद्ध का भोजन कर रहे 7 लोगों पर अचानक तीसरी मंजिल की रेलिंग टूटकर गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हैं। जिस जगह पर श्राद्ध में लोगों को खाने के लिए व्यवस्था की गई थी, उस जमीन के दोनों तरफ तीन मंजिल मकान हैं। मकान के ऊपर पांच इंच की रेलिंग थी। इस पर बांस रखकर त्रिपाल का टेंट बांधकर लोगों को खाने के लिए बैठाया गया था। कुछ खाना खा रहे थे, कुछ लोग खड़े थे। इसी दौरान आंधी और बारिश आ गई। इससे पांच इंच की रेलिंग भर-भराकर नीचे गिर गई।

    घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों के चीख-पुकार से इलाका गूंज उठा। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान ही राजकुमार यादव, विश्वनाथ प्रसाद और राहुल की मौत हो गई। अन्य का इलाज किया गया। घटना की सूचना पाकर रफीगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    शहर के धुनिया मुहल्ला निवासी रमेश प्रसाद किराना व्यवसायी थे। वे मोहल्ले में ही किराना दुकान चलाते थे। 11 दिन पहले उनकी मौत हो गई थी। बुधवार को श्राद्ध कार्यक्रम था। लोग एक दूसरे से मिल रहे थे, तभी अचानक रेलिंग टूटकर गिरी।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांचीः डेगलाल राम ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पर लगाया गबन का आरोप, मंत्री ने कहा- बेबुनियाद हैं सारे आरोप
    Next Article बक्सर में यात्रियों से भरी बस पलटी, जितिया पर्व को लेकर गंगा नदी में नहाने आए थे 35 लोग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने उतारे 5 चेहरे, 10 हजार रोजगार के वादे के साथ मैदान में उतरी जन सुराज

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    बिहार

    बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

    September 18, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: सुभेंदू अधिकारी का एलान, कुर्मी आंदोलन के सभी केस होंगे वापस

    September 20, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.