Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के सीएम का सचिव बन अभिजीत करता है कॉल, कभी हेमंत सोरेन से तो कभी मिज़ोरम के राज्यपाल से करना चाहता है बात
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के सीएम का सचिव बन अभिजीत करता है कॉल, कभी हेमंत सोरेन से तो कभी मिज़ोरम के राज्यपाल से करना चाहता है बात

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड के मुखिया हेमंत सोरेन को लगातार टारगेट कर अलग अलग तरीके से परेशान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री को कभी ईमेल भेज कर धमकी दी जाती है, तो कभी उन्हीं का फर्जी सचिव बनकर उनसे बात करने की इक्छा जाहिर किया जाता है। इतना ही नहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के सचिव बनकर मिज़ोरम के राज्यपाल से भी बात करना चाहता है। इस मामले का खुलासा उस वक़्त हुआ जब मिज़ोरम के राज्यपाल कार्यालय से झारखंड सीएमओ में कॉल पर पूछा जाता है कि अभिजीत मंडल नामक व्यक्ति कौन और किस पोस्ट पर है। फिर झारखंड सीएमओ के सुरक्षा प्रभारी को मामले की जानकारी दी जाती है और संबंधित थाना गोंदा में प्राथमिकी दर्ज करायी जाती है। अब पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पूरे मामले में गोंदा थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फोन करने वाले अभिजीत मंडल बंगाल का रहने वाला है। उसके विरुद्ध बंगाल में भी पांच मामले दर्ज है। बंगाल पुलिस ने जानकारी दी है कि वह अक्सर ऐसे फोन कॉल करता है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर रांची लाएगी।

    7 मार्च को दो नंबरों से किया था फोन, कहा सीएम से बात कराईए

    दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अभिजीत मंडल ने सात मार्च को 11.45 बजे मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के टेलीफोन नंबर पर अपने दो मोबाइल नंबर से कॉल किया। उस वक्त मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में ड्यूटी पर शशि भूषण महतो तैनात थे। उन्होंने सुरक्षा में पदस्थापित तंजील खान को बताया कि उक्त मोबाइल नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि वह मुख्यमंत्री का सचिव बोल रहा है, मुख्यमंत्री से बात कराईए। जब शशि भूषण महतो ने उससे कहा कि आप मुख्यमंत्री के सचिव है तो सीएम कार्यालय में फोन कर उनसे बात कराने के लिए क्यों बोल रहे है आप तो खुद ही यहां आकर बात कर सकते है। इसपर उसने फोन काट दिया।

    मिजोरम के राज्यपाल कार्यालय से फोन आया तब उड़े कर्मचारियों को होश

    दर्ज प्राथमिकी में यह भी बताया गया है कि फिर मिजोरम के राज्यपाल कार्यालय से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फोन आया। राज्यपाल कार्यालय मिजोरम की ओर से पूछा गया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में कोई अभिजीत मंडल नाम का व्यक्ति है क्या। बताया गया कि एक फोन काल आया था, फोन करने वाले ने बताया कि वह झारखंड के मुख्यमंत्री का सचिव बोल रहा है और राज्यपाल मिजोरम से बात करना चाहता है। इसके बाद मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के कर्मचारियों को होश उड़ गए गए और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात वरीय अधिकारियों को दी। फिर घटना के समय ड्यूटी पर तैनात एसआई तंजील खान द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

    Crime news Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमलाः वृद्ध महिला ने की आत्महत्या, कारणों की जांच कर रही पुलिस
    Next Article धनबाद: मजदूर दीपक भुइयां 15 दिनों से है लापता, परिजनों ने SP से लगाई न्याय की गुहार

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.