Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»युवक की गला रे’तकर ह’त्या, इलाके में सनसनी
    क्राइम

    युवक की गला रे’तकर ह’त्या, इलाके में सनसनी

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Darbhanga : दरभंगा जिले में एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई. युवक का शव मनका तालाब के किनारे बरामद हुआ है. मृतक की शिनाख्त मोहम्मद गुलजार (25) के रूप में की गई है. प्रारंभिक जांच में नशे को लेकर हुए विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित आंखोपुर गांव की है.

    घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी अशोक कुमार, बहादुरपुर और लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल की गहन जांच के लिए FSL और टेक्निकल टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस को घटनास्थल से खाने-पीने के सामान भी मिले हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले वहां कुछ लोग मौजूद थे. स्थानीय लोगों के अनुसार गुलजार पेशे से लोहे का काम करता था और अक्सर नशे की हालत में रहता था. हीरो बाबू नामक एक स्थानीय निवासी ने बताया कि गुलजार की दोस्ती कई नशेड़ियों से थी और वह अत्यधिक मात्रा में गांजा का सेवन करता था. संभव है कि नशे को लेकर हुए किसी विवाद में ही उसकी हत्या की गई हो.

    गुलजार पिछले कुछ वर्षों से अस्थिर जीवन जी रहा था. उसकी मां का तीन साल पहले देहांत हो गया था और वह अपने पिता से अलग रहता था. पहले वह महाराजगंज में किराए पर रहता था, लेकिन किराया नहीं चुका पाने के कारण मकान मालिक ने उसे निकाल दिया था. तब से वह इधर-उधर भटकता रहता था और कहीं भी सो जाता था. सिटी एसपी अशोक कुमार ने मीडिया को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेज दिया गया है और जांच जारी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

    Also Read : देश में कोरोना के मामले बढ़े, सात दिन में 752 नए संक्रमित

    # Bihar Crime Ankhopur village Bahadurpur police station Body Recovered Brutal murder City SP Ashok Kumar Darbhanga Darbhanga crime news drug-related dispute FSL team FSL टीम Laheriasarai police station Local News Manka Talab Mohammad Gulzar murder police investigation suspected murder technical team throat-slit murder आंखोपुर गांव गला रेतकर हत्या टेक्निकल टीम दरभंगा दरभंगा क्राइम न्यूज नशे को लेकर विवाद निर्मम हत्या पुलिस जांच बहादुरपुर थाना बिहार क्राइम मनका तालाब मोहम्मद गुलजार लहेरियासराय थाना शव बरामद सिटी एसपी अशोक कुमार स्थानीय समाचार हत्या हत्या की आशंका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश में कोरोना के मामले बढ़े, सात दिन में 752 नए संक्रमित
    Next Article बीच सड़क पर दिनदहाड़े खटाल संचालक को मा’री गो’ली, हालत गंभीर

    Related Posts

    क्राइम

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026
    क्राइम

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026
    क्राइम

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जगुआर मुख्यालय में पुलिस स्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

    October 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.