Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची समेत कई जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    रांची समेत कई जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2025Updated:December 19, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में ठंड का असर तेज हो गया है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम कनकनी बढ़ गई है। कई जिलों में घना कोहरा छाया रहने लगा है, जिसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे का असर बना रहेगा। रांची और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड के कारण देर रात बेघर लोगों को काफी परेशानी हो रही है और वे अलाव का सहारा ले रहे हैं।

    गढ़वा, पलामू, लोहरदगा और रांची समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान कड़ाके की ठंड महसूस की गई। धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर रही है। इस मौसम में बुजुर्ग और बच्चे सर्दी, खांसी और सिरदर्द से अधिक परेशान हैं। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। बीते 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस कांके में दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 23 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। रांची में 24 दिसंबर तक सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने और बाद में आसमान साफ रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार के साथ-साथ रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, बोकारो, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिल सकता है। सुबह और देर रात ठंड का असर ज्यादा रहेगा, जबकि दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी।

    Also Read : चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नेपाल में बेचे गए 6 नाबालिग का किया रेस्क्यू

    A yellow alert for dense fog has been issued in several districts including Ranchi. रांची समेत कई जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 19 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article रांची यूनिवर्सिटी में प्रमोशन पर मंथन, आज 80 शिक्षकों के मामलों पर निर्णय संभव

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.