Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 May, 2026 ♦ 10:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नेपाल में बेचे गए 6 नाबालिग का किया रेस्क्यू
    चाईबासा

    चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नेपाल में बेचे गए 6 नाबालिग का किया रेस्क्यू

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2025Updated:December 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Chaibasa : शिक्षा के नाम पर नाबालिग को नेपाल (काठमांडू) में बेचने मामले में चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस टीम ने 6 नाबालिग को नेपाल प्राधिकारी से समन्यवय स्थापित सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है। चाईबासा एसपी अमित रेणु की अहम भूमिका इस प्रकरण में सामने आयी है। बताया जाता है कि एसपी अमित रेणु नाबालिग की रेस्क्यू को लेकर पिछले कई दिनों से नेपाल प्राधिकारी से संपर्क में रहकर एक-एक मैसेज का अदान प्रदान कर रहे थे। वहीं, नाबालिग की रेस्क्यू को लेकर बनी टीम लगातार निगरानी रखें हुए थे। फिलहाल रेस्क्यू हुए सभी 6 नाबालिग परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, चाईबासा एसपी अमित रेणु ने कहा कि नाबालिग को पड़ोसी देश नेपाल में बेचने वाले तस्करों की खोज जोरशोर से चल रही है। एसआईटी लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चला रही है। उन्होंने चाईबासा की आम जनता से अपील किया है कि किसी भी प्रकार के अपराध से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर ‘अविलम्ब नजदीकी थाना, डायल 112 या पुलिस कन्ट्रोल के मोबाईल नम्बर 9508243546 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

    कैसे हुआ मामले का उदभेदन

    चाईबासा एसपी ने बताया कि 11 नवंबर 2025 को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम रांगामाटी के मुण्डा राम जोन्को और नारायण कांडेयांग से जानकारी मिली कि नेपाल ( काठमांडू ) में 11 नाबालिग को बेच दिया गया है। इनमें से दो नाबालिग किसी तरह भागकर अपने घर लौट गए। बाकी, इन सभी नाबालिग को बेहतर शिक्षा दिलाने के नाम पर भक्तपुर में स्थित नामोबुद्धा मेडिटेशन एवं एजुकेशनल संस्थान में रखा गया था। मामला पड़ोसी देश होने के कारण पूरी जानकारी चाईबासा डीसी को भी दी गयीं। इसके बाद संयुक्त बैठक में एसआईटी का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व बहामन टुटी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर कर रहे थे। फिर एक-एक सूचना एकत्रित पर नेपाल प्राधिकारी से समन्वय स्थापित कर उक्त जगह से छापेमारी कर नाबालिग को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है।

    नाबालिग रेस्क्यू में इन-इन पदाधिकारी की रही महत्वपूर्ण भूमिका

    नेपाल ( काठमांडू ) से नाबालिग को रेस्क्यू करने में चाईबासा एसपी अमित रेणु के साथ साथ एसआईटी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस टीम में बहामन टुटी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), उपेन्द्र कुमार अंचल अधिकारी (सदर), विनोद कुमार, थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना, मिथुन कुमार, मुफ्फसिल थाना, दशरथ जामुदा, पाण्ड्राशाली ओपी, मो० इमरान, चाईल्ड लाईन चाईबासा शामिल है।

    Also Read : जमशेदपुर में दहशत फैलाने की थी साजिश, हथियार खरीदने नालंदा गये पांच अपराधी गिरफ्तार

    BREAKING : चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता BREAKING: Chaibasa police achieve major success rescue 6 minors who were sold in Nepal. नेपाल में बेचे गए 6 नाबालिग की रेस्क्यू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतकर झारखंड ने रचा इतिहास, सीएम हेमंत ने की प्रशंसा
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 19 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में बड़ा गड़बड़झाला: 17 लाख के ऑर्डर में 9 लाख का सामान गायब, कैश लेने के आरोप पर जांच शुरू

    May 5, 2026
    गढ़वा

    कागजों पर रजिस्टर्ड अस्पताल, अंदर चल रहा था मौत का कारोबार! SDM की रेड से हड़कंप

    May 5, 2026
    झारखंड

    झारखंड में स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू, 31 मई तक कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

    May 5, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में बड़ा गड़बड़झाला: 17 लाख के ऑर्डर में 9 लाख का सामान गायब, कैश लेने के आरोप पर जांच शुरू

    May 5, 2026

    कागजों पर रजिस्टर्ड अस्पताल, अंदर चल रहा था मौत का कारोबार! SDM की रेड से हड़कंप

    May 5, 2026

    झारखंड में स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू, 31 मई तक कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

    May 5, 2026

    रामगढ़ में पानी-बिजली पर सख्त हुए सांसद मनीष जायसवाल, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

    May 5, 2026

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

    May 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.