Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग में दुर्गा पूजा पंडाल के पास पहुंचा जंगली हाथी, एक घर को किया क्षतिग्रस्त
    झारखंड

    हजारीबाग में दुर्गा पूजा पंडाल के पास पहुंचा जंगली हाथी, एक घर को किया क्षतिग्रस्त

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: जिले में हाथी का आतंक इन दिनों बढ़ता दिख रहा है. आलम यह है कि हजारीबाग के दारू प्रखंड में दुर्गा पूजा पंडाल के महज 500 मीटर की दूरी मे हाथी पहुंच गया. इस दौरान उसने एक घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के वक्त दुर्गा पूजा मंडप में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे. जंगली हाथी को पूरे पूजा पंडाल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

    पिछले 48 घंटे से हाथी का आतंक हजारीबाग शहर के आसपास के इलाकों में दिख रहा है. 48 घंटे में 5 लोगों की मौत भी हाथी के कुचलने से हुई है. जिसमें दो की मौत बीते दिन कटकमदाग प्रखंड में हुई है. जबकि एक-एक की मौत डेमोटांड़ बिरहोर टंडा में और कटकमसांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है. कहा जा रहा है कि हाथी झुंड से अलग हो गया है. इस दौरान वह तबाही मचा रहा है. कभी एक गांव में तो कभी दूसरे गांव में वह जंगल के रास्ते पहुंच रहा है.

    इस दौरान जंगली हाथी दारू प्रखंड के दारू चौक पर पहुंच गया. इस दौरान एक उसने एक घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी की सूचना मिलते के साथ ही इलाके में भगदड़ मच गई. पास में ही पूजा पंडाल था. सैकड़ों लोगों ने पूजा पंडाल में ही शरण लेकर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है कि महज 500 मीटर की दूरी पर पूजा पंडाल था और वहां सैकड़ों लोग पूजा करने के लिए पहुंचे थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर हाथी को भगाने का प्रयास कर रही है. लेकिन रात का समय है और हाथी बहुत ही आक्रमक हो गया है. इस कारण भी एहतियात बरतते हुए पूजा पंडाल से ही लोगों से अपील किया जा रहा है कि वह इधर उधर ना जाए. जब तक स्थिति सामान्य हो मंदिर परिसर में ही रहे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ का मुर्तजा पुलिस इनकाउंटर में मारा गया
    Next Article 10 अक्टूबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.