Johar Live Desk : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP नेता अजित पवार बुधवार सुबह मुंबई से बारामती जाते समय चार्टर विमान दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राज्यव्यापी शोक घोषित किया है।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक :
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मैं स्तब्ध हूं। हम सभी उनके परिवार और पार्टी के साथ खड़े हैं। परिवार के बारामती पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे। एकनाथ शिंदे और मैं आज बारामती जा रहे हैं। हमने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को भी घटना की सूचना दी है।”
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हमने राज्य में तीन दिन का शोक घोषित किया है।” https://t.co/6d6Is2ARtv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2026
फडणवीस ने आगे कहा, “अजित पवार का असमय निधन महाराष्ट्र के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वे न केवल अच्छे नेता थे, बल्कि निजी जीवन में एक अच्छे मित्र भी थे। उनके साथ हमने कई चुनौतियों का सामना किया। जिस समय वे महाराष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे थे, उनका आकस्मिक निधन एक बड़ा नुकसान है। हम उनके परिवार के साथ हैं।”
हादसे का विवरण :
अजित पवार पवार जिला परिषद चुनाव से पहले बारामती में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। वे लीयरजेट 45 विमान में यात्रा कर रहे थे, जो सुबह 7:00 बजे उड़ान भरने वाला था। लेकिन विमान ने सुबह 8:10 बजे उड़ान भरी, और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सुबह 9:12 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। बारामती अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है, जहां डिप्टी सीएम अजित पवार का पार्थिव शरीर लाया गया। पूरे राज्य में इस हादसे से शोक का माहौल है।
Also Read : डिप्टी CM अजित पवार के निधन सीएम हेमंत ने जताया शोक


