Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»फिल्मी सफर का नया चैप्टर: 20 साल, 15 फिल्में, और एक बड़ा दांव…देखें
    मनोरंजन

    फिल्मी सफर का नया चैप्टर: 20 साल, 15 फिल्में, और एक बड़ा दांव…देखें

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विशाल भारद्वाज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखने वाले विशाल भारद्वाज तीन साल बाद फिर निर्देशन की दुनिया में कदम रख चुके हैं। अब वे लेकर आए हैं रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘ओ’रोमियो’, जिसमें मुख्य भूमिका में हैं शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी। ये फिल्म कल, 13 फरवरी को रिलीज़ हो रही है।

    विशाल भारद्वाज का फिल्म निर्देशन का स्टाइल और कहानी सुनाने का तरीका हमेशा ही अनोखा रहा है। उनकी फिल्मों में संगीत का एक अलग ही तड़का होता है, और ज्यादातर फिल्मों का म्यूजिक वह खुद तैयार करते हैं।

    फ्लॉप भी हुए, हिट भी

    विशाल भारद्वाज का फिल्मी सफर किसी रोलरकोस्टर से कम नहीं रहा। शुरुआत में ‘मटरू की बिजली का मंडोला’, ‘रंगून’, ‘पटाखा’ जैसी फ्लॉप फिल्में मिलीं, लेकिन उन्होंने ‘ओमकारा’, ‘मकबूल’, ‘कमीने’, ‘इश्किया’, ‘हैदर’ और ‘सात खून माफ’ जैसी दमदार फिल्में भी दीं। उनकी ज्यादातर फिल्में समाजिक मुद्दों को छूती हैं और म्यूजिक हमेशा दर्शकों के दिलों को छूता है। साल 2002 में उन्होंने फिल्म ‘मकड़ी’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और ये फिल्म भी हिट साबित हुई थी।

    4 नेशनल अवार्ड्स, 15 में 4 कमाल

    विशाल भारद्वाज की फिल्मों में भाव और गहराई होती है। यही वजह है कि उन्होंने अपने 24 साल के फिल्मी करियर में 15 फिल्मों में से 4 फिल्मों से नेशनल फिल्म अवार्ड अपने नाम किए।

    • ‘मकड़ी’ की एक्ट्रेस श्वेता बासु प्रसाद को मिला नेशनल अवार्ड

    • ‘द ब्लू अंब्रेला’ को मिला बेस्ट फिल्म का नेशनल अवार्ड

    • ‘ओमकारा’ को मिला स्पेशल जूरी नेशनल अवार्ड

    • ‘हैदर’ के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले और डायलॉग राइटिंग का नेशनल अवार्ड

    • इसके अलावा, ‘तलवार’ के लिए भी उन्होंने बेस्ट स्क्रीनप्ले का नेशनल अवार्ड जीता

    गाने भी बनाए चार्टबस्टर

    विशाल की फिल्मों के गाने भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। ‘बीढ़ी जलाई ले’ और ‘नमक इश्क’ जैसे गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में टॉप पर हैं। उनकी ज्यादातर फिल्मों में उनकी पत्नी और सिंगर रेखा भारद्वाज का एक गाना जरूर होता है, जो हिट साबित होता है।

    अब देखना है ‘ओ’रोमियो’ का कमाल

    कल, 13 फरवरी को रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘ओ’रोमियो’ के साथ सबकी निगाहें इस बात पर होंगी कि विशाल भारद्वाज एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाते हैं। और शाहिद कपूर के साथ उनकी जोड़ी क्या जादू दिखा पाती है, ये देखने लायक होगा।

    Also Read : मंईयां सम्मान के पैसे जल्द लाभुकों के खाते में, सरकार ने दी तैयारी की जानकारी

    Bollywood Entertainment Latest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबस स्टैंड से उड़ा मोबाइल, सीतारामडेरा पुलिस ने दबोचा आरोपी
    Next Article BREAKING : रांची सिविल कोर्ट के बाद अब डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.