Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»बुध विहार इलाका स्थित घर में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी सहित 6 लोग झुलसे
    देश

    बुध विहार इलाका स्थित घर में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी सहित 6 लोग झुलसे

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के बुध विहार इलाके में स्थित एक घर में भीषण आग लग गई. इससे आसपस के इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गईं. हालांकि, किसी तरह समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया गया. जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 6:30 बजे लगी थी. इस हादसे में पांच लोग झुलस गए हैं. वहीं, एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया है. सभी घायलों नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    दरअसल, दिल्ली में इधर आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हुई है. बीते महीने शाहदरा इलाके में मंगलवार रात सिलेंडर ब्‍लास्‍ट की वजह से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी थी. सिलेंडर ब्‍लास्‍ट की वजह से लगी भीषण आग में 4 लोगों की जलकर मौत हो गई थी, तो एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था.

    घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शाहदरा के ही अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था. इस घटना के बाबत दिल्ली फायर सर्विस विभाग के डायरेक्‍टर अतुल गर्ग ने बताया था कि घटना शाहदरा के फर्श बाजार इलाके की है. यह हादसा तब हुआ जब घर में रखे गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और भीषण आग लग गई. इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्‍य घायल का इलाज अस्‍पताल में चल रहा है.

    जानकारी के मुताबकि, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया था. इसके अलावा वह मामले की जांच में जुट गई थी. वहीं, शाहदरा के अलावा दक्षिण-पूर्व दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके में मंगलवार शाम को सिलेंडर की दुकान में आग लग गयी थी. अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था. दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना उन्हें शाम 6 बजकर 19 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 9 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया और आग बुझाई गई.

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article3 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article दरभंगा ब्लास्ट केस : पटना लाया जा रहा UP से गिरफ्तार हाजी सलीम और कफील, NIA कोर्ट में किया जाएगा पेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.