Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, सौतेली बहू पर ह’त्या का आरोप
    क्राइम

    विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, सौतेली बहू पर ह’त्या का आरोप

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विवाहिता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त 37 साल की स्वीटी देवी के तौर पर की गई है। स्वीटी देवी बद्री यादव की पत्नी थीं। बीती देर रात घर में हुई विवाद के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। गंभीर हालत में उन्हें झुमरीतिलैया स्थित एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना चंदवारा थाना क्षेत्र के करोंजिया गांव से सामने आई है।

    परिजनों ने सौतेली बहू पर लगाया हत्या का आरोप

    स्वीटी देवी की मां ने चंदवारा थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी की हत्या का आरोप उसकी सौतेली बहू पर लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि सौतेली बहू ने खाने में जहर मिलाकर उनकी हत्या की। मिली जानकारी के अनुसार बद्री यादव की पहली पत्नी करीब दस साल पहले सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। उनसे तीन बेटियां और एक बेटा हैं। पहली पत्नी की मौत के लगभग नौ साल बाद बद्री यादव ने पिपराही गांव निवासी स्वीटी देवी से दूसरी शादी की थी। स्वीटी देवी की भी यह दूसरी शादी थी और उनसे कोई संतान नहीं थी। घटना के समय बद्री यादव शहर में काम के लिए बाहर थे, जबकि उनका बेटा घर में नहीं था।

    पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

    चंदवारा थानेदार शशिभूषण कुमार ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि मृतका की मां के आवेदन के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस पारिवारिक विवाद, घरेलू परिस्थितियों और आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    Also Read : होली के लिए रांची जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, लंबी वेटिंग

    A married woman died under suspicious circumstances; her stepdaughter-in-law is accused of murder. विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत सौतेली बहू पर हत्या का आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली से दो महीने पहले ही ट्रेनों में हाउसफुल, रांची आने के लिए लंबी वेटिंग
    Next Article बिहार की तर्ज पर झारखंड की ‘मंईयां’ को भी 10 हजार रुपये देने की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.