Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»होली से दो महीने पहले ही ट्रेनों में हाउसफुल, रांची आने के लिए लंबी वेटिंग
    झारखंड

    होली से दो महीने पहले ही ट्रेनों में हाउसफुल, रांची आने के लिए लंबी वेटिंग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2026Updated:January 11, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेनों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : होली में अभी दो महीने का समय बचा है, लेकिन रांची आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में अब से ही भारी भीड़ दिखाई दे रही है। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से रांची के लिए चलने वाली अधिकांश ट्रेनों में 23 फरवरी से 1 मार्च के बीच लंबी वेटिंग दर्ज की जा रही है।

    कन्फर्म टिकट मिलना हो गया मुश्किल

    लोकमान्य तिलक-रांची वीकली, एलटीटी-गया सुपरफास्ट वीकली, लोकमान्य तिलक-हटिया एक्सप्रेस, एलप्पी-धनबाद एक्सप्रेस, जम्मू-तवी-संबलपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस वीकली, झारखंड संपर्क क्रांति और बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में अब से ही 50 से 100 से अधिक यात्रियों की वेटिंग हो चुकी है। आम दिनों में आसानी से मिल जाने वाली ट्रेनों में भी अब कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

    झारखंड संपर्क क्रांति में कुछ ही सीटें बची

    एलटीटी-गया सुपरफास्ट वीकली में स्लीपर और थर्ड एसी में सीटें ‘रिग्रेट’ की स्थिति में पहुंच चुकी हैं, जबकि बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस में सभी श्रेणियों में 100 से ज्यादा वेटिंग है। एलप्पी-धनबाद एक्सप्रेस में भी 50 से अधिक की वेटिंग चल रही है। झारखंड संपर्क क्रांति में कुछ ही सीटें बची हैं। यात्रियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बुकिंग और तेज होने की संभावना है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

    यात्रियों ने मांगी होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

    टिकट नहीं मिलने से लोग रेलवे द्वारा होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। झारखंड पैसेंजर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव प्रेम कटारूका ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक और डीआरएम रांची से अतिरिक्त ट्रेनों की मांग की है। वहीं, जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने कहा कि रांची से दक्षिण भारत, पुणे, गुजरात, राजस्थान और अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जानी चाहिए।

    Also Read : पटना का गांधी मैदान आम लोगों के लिए बंद, कब से कब तक… जानें

    Trains heading to Ranchi for Holi are experiencing increased crowds and long waiting lists. लंबी वेटिंग होली के लिए रांची जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना का गांधी मैदान आम लोगों के लिए बंद, कब से कब तक… जानें
    Next Article विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, सौतेली बहू पर ह’त्या का आरोप

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.