Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को हाईवा ने रौंदा, गुस्साए लोगों ने एनएच-80 किया जाम
    बिहार

    मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को हाईवा ने रौंदा, गुस्साए लोगों ने एनएच-80 किया जाम

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2025No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : रविवार सुबह लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में एनएच-80 पर एक भयावह हादसा हो गया। सैदपुरा गांव के 58 वर्षीय अनूप साव रोज की तरह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अनूप साव की मौके पर ही मौत हो गई और उनका शरीर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

    हादसे के तुरंत बाद हाईवा चालक भागने की कोशिश करता हुआ सड़क किनारे खड़ी एक छोटी कार से टकरा गया और गाड़ी पास की दुकान में जा घुसी। इसके बाद चालक हाईवा छोड़कर फरार हो गया।

    इधर, घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच-80 को जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों की मांग थी कि मृतक के परिवार को तुरंत मुआवजा दिया जाए और दोषी चालक को गिरफ्तार किया जाए।

    अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। लगभग दो घंटे बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मुआवजा एवं कानूनी कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खत्म किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और यातायात बहाल किया।

    फरार हाईवा चालक की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

    Also Read : IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने 261 रन किए पूरे, भारत की विकेट तलाश जारी

    A man on a morning walk was crushed by a truck; angry people blocked NH-80.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने 261 रन किए पूरे, भारत की विकेट तलाश जारी
    Next Article गयाजी को जाम फ्री शहर बनाने की तैयारी, विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने संभाली कमान

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.