Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में शिक्षा सुधार का बड़ा कदम : पंचायत स्तर पर कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से जुड़ेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी
    बिहार

    बिहार में शिक्षा सुधार का बड़ा कदम : पंचायत स्तर पर कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से जुड़ेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2025Updated:December 17, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अब राज्य के सभी पंचायतों और नगर पंचायतों के सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर (CRC) से जोड़ा जाएगा।

    राज्य की 8,827 पंचायतों और 75 नगर पंचायतों में करीब 9,000 कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर का पुनर्गठन किया गया है। इन केंद्रों का उद्देश्य पंचायत स्तर पर स्कूलों के बीच शैक्षणिक समन्वय बढ़ाना और शिक्षकों को अकादमिक सहयोग देना है। प्रत्येक पंचायत में एक केंद्रीय मध्य विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक को समन्वयक नियुक्त किया गया है।

    कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के तहत शिक्षकों के लिए हर माह नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। ये बैठकें शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तय रोस्टर के अनुसार होंगी। अलग-अलग शनिवार को प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के विषयवार शिक्षकों की बैठकें आयोजित की जाएंगी।

    बैठकों में शिक्षक कक्षा में पढ़ाने के दौरान आने वाली शैक्षणिक समस्याओं पर चर्चा करेंगे और उनके समाधान साझा करेंगे। इन बैठकों में प्रशासनिक, स्थानांतरण या आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों पर चर्चा नहीं की जाएगी।

    सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग बढ़ेगा, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और कक्षा में पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर होगी। बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

    शिक्षा विभाग के अनुसार, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के माध्यम से शिक्षक प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और विद्यालय भ्रमण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। यह पहल बिहार के सरकारी विद्यालयों को एक सशक्त और समन्वित शैक्षणिक नेटवर्क में बदलने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

    Complex Resource Centers have been established in Bihar to strengthen the education system.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleChatGPT बन सकता है AI ऑपरेटिंग सिस्टम, OpenAI ने शुरू की तैयारी
    Next Article कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.