Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में खुलेगा बड़ा आईटी हब, गूगल, टीसीएस और विप्रो जैसी कंपनियां जल्द शुरू करेंगी काम
    झारखंड

    रांची में खुलेगा बड़ा आईटी हब, गूगल, टीसीएस और विप्रो जैसी कंपनियां जल्द शुरू करेंगी काम

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read18
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची को जल्द ही एक नया आईटी हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। गूगल, विप्रो और टीसीएस जैसी विश्व की जानी-मानी टेक कंपनियां यहां अपने कॉर्पोरेट ऑफिस खोलने की तैयारी में हैं। इसके लिए 100 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है।

    आईटी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इंफोसिस और टेक महिंद्रा जैसी अन्य बड़ी कंपनियों से भी बातचीत चल रही है। सरकार का लक्ष्य है कि रांची को बेंगलुरु और पुणे जैसे आईटी शहरों की तरह विकसित किया जाए। इस पहल से अगले पांच सालों में करीब 50,000 युवाओं को सीधा रोजगार मिलने की उम्मीद है, वहीं अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को लाभ होगा। होटल, ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों को भी इसका फायदा मिलेगा।

    राज्य सरकार ने आईटी पॉलिसी-2025 लागू की है, जिसके तहत आईटी कंपनियों को टैक्स में छूट और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा दी जाएगी। साथ ही युवाओं को आईटी सेक्टर में ट्रेनिंग देने पर भी ज़ोर दिया जा रहा है। इस बीच अमेरिका की H-1B वीज़ा नीति में बदलाव से भारतीय आईटी कंपनियाँ अपने काम को भारत के टियर-2 शहरों में शिफ्ट करने की योजना बना रही हैं। ऐसे में रांची और जमशेदपुर जैसे शहर आईटी कंपनियों के लिए नए केंद्र बन सकते हैं, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

    Also Read : रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दो की मौ’त, कई जख्मी

    H-1B वीजा अमेरिका वीज़ा नीति आईटी निवेश आईटी पॉलिसी 2025 आईटी सेक्टर आईटी हब इंफ़ोसिस इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेट ऑफिस गूगल जमशेदपुर झारखंड झारखंड विकास टियर-2 शहर टीसीएस टेक महिंद्रा टेक्नोलॉजी हब टैक्स छूट ट्रांसपोर्ट ट्रेनिंग डिजिटल इंडिया भारतीय आईटी कंपनियाँ युवाओं के लिए रोजगार रांची रियल एस्टेट रोजगार विप्रो सरकार की योजना स्टार्टअप्स होटल इंडस्ट्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePLFI ने दी NTPC, CCL, BGR समेत कई कंपनियों को खुली धमकी, काम बंद करने का फरमान जारी
    Next Article BSSC ने निकाली 432 पदों पर भर्ती, किस पोस्ट के लिए… जानिये

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.