Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार के इस घाट पर बनेगी छठ व्रती की विशाल आकृति, वेस्ट टू वंडर स्कल्पचर होगा मुख्य आकर्षण
    बिहार

    बिहार के इस घाट पर बनेगी छठ व्रती की विशाल आकृति, वेस्ट टू वंडर स्कल्पचर होगा मुख्य आकर्षण

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2025Updated:August 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छठ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : छठ महापर्व को लेकर राजधानी पटना के दीघा घाट पर एक अनूठी पहल की जा रही है। बनारस के नमो घाट की तर्ज पर यहां 17 फीट ऊंची और 12 फीट चौड़ी एक छठ व्रती की आकृति बनाई जाएगी। यह आकृति पूरी तरह से कबाड़ (वेस्ट) सामग्री से तैयार की जाएगी और इसे वेस्ट टू वंडर स्कल्पचर के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

    इस खास शिल्प का निर्माण बुडको (BUDCO) द्वारा कराया जा रहा है। मूर्ति में छठ पर्व की पारंपरिक भावनाओं को जीवंत किया जाएगा। दोनों हाथों में थामे सूप में धातु से बनाए गए फल, गन्ना और प्रसाद की अन्य सामग्री दिखाई देगी। यह मूर्ति सूर्य देव को अर्घ्य देने की पारंपरिक मुद्रा में होगी।

    छठ से पहले होगा निर्माण कार्य पूरा

    बुडको के एमडी अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि यह मूर्ति सिर्फ एक कला का नमूना नहीं होगी, बल्कि इसमें गहरा सांस्कृतिक और प्रतीकात्मक संदेश भी छिपा होगा। सूर्य की उपासना को समर्पित यह शिल्प ऊर्जा, जीवन और प्रकाश के प्रतीक के रूप में आम लोगों को जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व से पहले इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

    कला, आस्था और पर्यावरण का संगम

    बुडको एमडी ने बताया कि यह शिल्प बिहार की सांस्कृतिक पहचान और छठ महापर्व की महत्ता को दर्शाएगा। यह दीघा घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। साथ ही यह पटना की सुंदरता और कलात्मक पहचान को नई ऊंचाई देगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि यह शिल्प समाज को एक सकारात्मक संदेश देगा—कि कला और संस्कृति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जिम्मेदार जीवनशैली को भी अपनाया जा सकता है।

    पटना को मिलेगा एक नया सौंदर्य प्रतीक

    दीघा घाट पर बनने वाला यह वेस्ट टू वंडर स्कल्पचर पटना को एक नया सौंदर्य प्रतीक प्रदान करेगा। यह शहर के सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। छठ जैसे लोक आस्था के महापर्व को समर्पित यह पहल बिहार की परंपरा और आधुनिक सोच का सुंदर संगम मानी जा रही है।

    Also Read : बिहार में ओवरलोड और अनफिट वाहनों पर चलेगा डंडा, वाहन मालिक भी अब जिम्मेदार

    A huge figure of a Chhath Vrati will be built at Digha Ghat in Patna the capital of Bihar. A huge figure of a Chhath Vrati will be built at Digha Ghat. A huge figure of a Chhath Vrati Waste to Wonder sculpture will be the main attraction. छठ व्रती की विशाल आकृति दीघा घाट पर बनेगा छठ व्रती की विशाल आकृति बिहार की राजधानी पटना के दीघा घाट पर बनेगा छठ व्रती की विशाल आकृति वेस्ट टू वंडर स्कल्पचर होगा मुख्य आकर्षण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवोटर अधिकार यात्रा का 14वां दिन, अखिलेश यादव और रोहिणी आचार्य भी हुए शामिल
    Next Article भुरकुंडा में हुई ताबड़तोड़ फा’यरिंग, कुख्यात राहुल दुबे गैंग का उछला नाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.