Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाबा आम्रेश्वर धाम में सावन की दूसरी सोमवारी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
    झारखंड

    बाबा आम्रेश्वर धाम में सावन की दूसरी सोमवारी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबा आम्रेश्वर धाम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : सावन मास की दूसरी सोमवारी पर बाबा आम्रेश्वर धाम में भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही मंदिर परिसर ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’, और ‘ओम् पार्वती पतये नमः’ के जयघोष से गूंज उठा। आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। सुबह साढ़े तीन बजे मंदिर के पट खुलते ही जलाभिषेक का दौर प्रारंभ हुआ, जो पूरे दिन अनवरत जारी रहा।

    व्यवस्था में जुटा रहा प्रशासन और समिति

    मंदिर परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल, एनसीसी कैडेट और प्रबंध समिति के सदस्य तैनात रहे। बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार सहित समिति के सभी प्रमुख पदाधिकारी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में दिनभर सक्रिय रहे।

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला परिसर में जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है, साथ ही महिला और पुरुष सुरक्षाबलों की समुचित प्रतिनियुक्ति की गई है। परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य सुविधा के लिए अंगराबारी स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है।

    अन्य शिवालयों में भी दिखी श्रद्धा

    बाबा आम्रेश्वर धाम के अलावा शहर के बुढ़वा महादेव, नामकोम स्थित बुचा महादेव, पिपराटोली शिवालय, तोरपा के बाबा नागेश्वर धाम, जरिया के प्राचीन शिव मंदिर और बिकुवादाग शिवालय में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।

    बनई नदी पुल टूटा, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

    खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर पेलौल गांव के पास बनई नदी का पुल 19 जून को भारी बारिश में ध्वस्त हो गया था। अब तक डायवर्सन तैयार नहीं होने से श्रद्धालुओं को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। लोग मुरहू, कर्रा या जुरदाग होकर बाबा धाम पहुंच रहे हैं।

    सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया था कि सावन में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होगी, परंतु अब प्रशासन स्वयं मान रहा है कि डायवर्सन के निर्माण में कम से कम तीन महीने का समय लगेगा।

    Also Read : रांची में आज कांग्रेस का जनता दरबार, मंत्री इरफान अंसारी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

    Baba Amreshwar Dham Bol Bam crowd of devotees devotees Har Har Mahadev Hindu festival Jalabhishek Jharkhand religious site Khunti Lord Shiva Om Parvati Pataye Namah Religious event religious festival Religious Pilgrimage Sawan Monday Sawan Month Sawan worship second Monday Shiva devotion Shiva temple Shiva worship Shravan fair temple visit worship rituals ओम् पार्वती पतये नमः खूंटी जलाभिषेक झारखंड धार्मिक स्थल दूसरी सोमवारी धार्मिक आयोजन धार्मिक उत्सव धार्मिक यात्रा पूजा अर्चना बाबा आम्रेश्वर धाम बोल बम भक्तों का सैलाब भगवान शिव मंदिर दर्शन शिव आराधना शिव भक्ति शिव मंदिर श्रद्धालु श्रावणी मेला सावन पूजा सावन मास सावन सोमवार हर हर महादेव हिंदू पर्व
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
    Next Article वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन, चार तीर्थयात्री घायल

    Related Posts

    क्राइम

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026
    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026
    झारखंड

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026
    Latest Posts

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.