Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»तेज रफ्तार वाहन ने ली युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    क्राइम

    तेज रफ्तार वाहन ने ली युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वाहन
    रोते-बिलखते मृतक के घरवाले
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशंभपुर गांव के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. आज यानी मंगलवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए मौके से फरार हो गया. इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोनवा गांव निवासी महेश राय के 22 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार उर्फ टिल्लू के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार रोशन कुमार प्रतिदिन बिहटा के फ्लिपकार्ट डिलीवरी सेंटर में काम करने जाता था. घटना के दिन भी वह काम के बाद अपनी नानी को लाने के लिए बिहटा के सिमरी गांव जा रहा था, तभी विशंभपुर मोड़ के पास यह हादसा हुआ.

    घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे. शव को सड़क पर रखकर आक्रोशित लोगों ने दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की. बिहटा थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य की जा सके. फिलहाल पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का आश्वासन दे रही है.

    Also Read : सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी के दौरान अचानक मौ’त, जांच में जुटी पुलिस

    Also Read : टाटा स्टील के HSM विभाग में हादसा, वेंडर कर्मचारी की मौ’त

    Also Read : बाबा साहेब की प्रतिमा हो गयी चोरी, भड़के लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    accident news Bihar news Bihta Bihta police station Bihta road accident bike crash Bishanpur Flipkart delivery Gonwa village Naubatpur overspeeding patna Patna incident police investigation Road Accident Road Blockade Roshan Kumar traffic accident unidentified vehicle youth death अज्ञात वाहन एक्सीडेंट न्यूज गोनवा गांव ट्रैफिक हादसा तेज रफ्तार नौबतपुर पटना पटना हादसा पुलिस जांच फ्लिपकार्ट डिलीवरी बाइक दुर्घटना बिहटा बिहटा थाना बिहटा रोड एक्सीडेंट बिहार समाचार युवक की मौत रोशन कुमार विशंभपुर सड़क जाम सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय वायुसेना के इस भव्य एयर शो में स्कूली बच्चों को भी आमंत्रण
    Next Article इब्राहिम की डेब्यू फिल्म पर दादी शर्मिला टैगोर बोलीं- ‘अच्छी नहीं थी फिल्म, पर इब्राहिम दिखे कमाल..’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.