Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 7:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»बाबा साहेब की प्रतिमा हो गयी चोरी, भड़के लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
    क्राइम

    बाबा साहेब की प्रतिमा हो गयी चोरी, भड़के लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 15, 2025Updated:April 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के खरारपर गांव में सोमवार रात एक बड़ी घटना घटी। गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास स्थापित की गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने उखाड़कर चुरा लिया। मंगलवार सुबह जब यह खबर फैली तो स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और प्रतिमा को पुनः उसी स्थान पर स्थापित करने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग को करीब तीन घंटे तक बाधित रखा गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

    प्रशासन ने किया हस्तक्षेप

    सूचना मिलते ही हुसैनाबाद के सीओ पंकज कुमार, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी और बीडीओ सुनील वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया।

    भूमि को लेकर था विवाद

    बताया गया कि सोमवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर मूर्ति स्थापित की जा रही थी, तभी गांव के कुछ लोगों ने भूमि को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत किया। उसी रात प्रतिमा वहां से गायब हो गई।

    ग्रामीणों की मांग

    गुस्साए ग्रामीणों ने मांग की है कि मूर्ति चुराने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और प्रतिमा को उसी स्थान पर फिर से स्थापित किया जाए। साथ ही प्रशासन यह स्पष्ट करे कि वह भूमि किसकी है।

    वहीं मामले में हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि जिस जगह मूर्ति लगाने की बात हो रही है, वह सरकारी भूमि है। ग्रामीणों ने प्रतिमा स्थापित करने की कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली थी। चोरी की घटना की जांच की जा रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

    Also Read :भीषण सड़क हादसा में दो युवकों की दर्दनाक मौ’त

    Also Read :JDU नेता समेत दो की मौ’त, तीन जख्मी

    Also Read :PBKS vs KKR : श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की परीक्षा आज, जानें पिच और मौसम का हाल

    Ambedkar Jayanti Ambedkar statue theft Antisocial elements Dr. B R Ambedkar government land dispute Hussainabad jharkhand Khararpar village palamu Palamu News public protest Road Blockade rural incident social unrest statue controversy statue stolen statue uprooted
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, मौके पर ड्राइवर की मौत
    Next Article हजारीबाग में पेट्रोल पंप के मैनेजर की गोली मा’रकर ह’त्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर, रांची में दो नए फ्लाईओवर को मंजूरी

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पड़ोसन पर जादू-टोना का शक, घर बुलाकर लाठी से पीट-पीटकर मा’र डाला, आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खादगढ़ा बस स्टैंड में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से लाया था खेप

    April 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर, रांची में दो नए फ्लाईओवर को मंजूरी

    April 28, 2026

    पड़ोसन पर जादू-टोना का शक, घर बुलाकर लाठी से पीट-पीटकर मा’र डाला, आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026

    खादगढ़ा बस स्टैंड में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से लाया था खेप

    April 28, 2026

    झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने पहुंचे सीएम हेमंत

    April 28, 2026

    “राज्यपाल साहेब हैं”… सीट बेल्ट चेकिंग में पकड़ाते ही ड्राइवर ने पुलिस को दी गवर्नर की धमकी, दो हिरासत में

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.