Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»गैस सिलेंडर फटा और तबाह हो गयी तीन दुकानें, चार लोग भी झुलसे
    ट्रेंडिंग

    गैस सिलेंडर फटा और तबाह हो गयी तीन दुकानें, चार लोग भी झुलसे

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2025Updated:October 13, 2025No Comments2 Mins Read16
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मिठाई दुकान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bettiah :  बेतिया जिले के मझौलिया गांव में सोमवार सुबह एक मिठाई दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के कारण भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर तीन दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग झुलस गए।

    घटना चीनी मिल बाबू क्वार्टर के सामने स्थित मिठाई दुकान में सुबह करीब 9 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकानदार बृजलाल साह का बेटा संदीप साह दुकान में मिठाई बना रहा था, तभी गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसके बाद दुकान में रखे कुल तीन सिलेंडर एक-एक कर फटे, जिससे आग ने भयावह रूप ले लिया।

    आग की लपटों ने आसपास की दो अन्य दुकानें आशीष कुमार की मिठाई दुकान और सुरेश साह की किराना दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। रेस्क्यू में जुटे लोगों पर सिलेंडर ब्लास्ट का असर इतना तेज था कि कई लोग 15 फीट दूर तक उछलकर गिर पड़े।

    स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक तीनों दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं और लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका था।

    इस हादसे में मझौलिया थाने के पुलिसकर्मी अविनाश कुमार, मनीष उर्फ मोनू और जितेंद्र साह झुलस गए। सभी को तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां से पुलिसकर्मी को हालत गंभीर होने पर GMCH रेफर कर दिया गया।

    प्रत्यक्षदर्शी रोहित के अनुसार, सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी-अपनी दुकानें छोड़कर भागने लगे।

     

    Also Read : धनतेरस 2025 : 18 अक्टूबर को मनेगा धन और समृद्धि का पर्व… जानें पूजा और खरीदारी का महत्व

     

     

    Betia Fire Incident Bihar news Fire Explosion Bihar fire in shop GMCH रेफर गैस सिलेंडर ब्लास्ट झुलसे लोग दुकान में आग बेतिया न्यूज बेतिया हादसा मझौलिया आग मझौलिया थाने की खबर मझौलिया फायर मिठाई दुकान में धमाका सिलेंडर विस्फोट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनतेरस 2025 : 18 अक्टूबर को मनेगा धन और समृद्धि का पर्व… जानें पूजा और खरीदारी का महत्व
    Next Article पवन सिंह की पत्नी ज्योति इस सीट से लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026
    क्राइम

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026
    क्राइम

    50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

    September 10, 2026
    Latest Posts

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.