Dhanbad : धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वाल्मीकि कॉलोनी, कोयरीबांध की रहने वाली मंजू देवी (46 वर्ष), जो एक प्राइवेट सफाई कर्मचारी हैं, के साथ जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने स्थानीय दुकानदार सुनील केसरी (55 वर्ष) पर बेरहमी से मारपीट करने और अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे झरिया बाजार में उस समय हुई, जब वह अपने कार्यस्थल पर सफाई का काम कर रही थीं। इसी दौरान दुकानदार सुनील केसरी ने अपनी दुकान के सामने का कचरा साफ करने को कहा। पीड़िता द्वारा बिना भुगतान के सफाई करने से इनकार करने पर आरोपी कथित तौर पर गुस्से में आ गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
झाड़ू छीनकर मारपीट करने का आरोप
मंजू देवी का आरोप है कि आरोपी ने उनका झाड़ू छीनकर उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने यह भी दावा किया कि आरोपी पहले भी उनके साथ अभद्र व्यवहार करता रहा है और उसकी नीयत पर उन्हें संदेह है।

कानूनी कार्रवाई की मांग
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Hello @JharkhandCMO @JharkhandPolice @HemantSorenJMM
कृपया संज्ञान ले।झारखण्ड के जिला धनबाद की वाल्मीकि कॉलोनी, कोयरीबाँध, झरिया की रहने वाली मंजू देवी जो कि प्राइवेट सफाई कर्मचारी है। दुकानदार सुनील केसरी द्वारा मंजू वाल्मीकि के बेरहमी से मारपीट की गई और साथ ही भद्दी भद्दी… pic.twitter.com/L9WfEQbPPf
— राजू वाल्मीकि चौहान (@RajuValmikiN) January 27, 2026
Also Read : झारखंड में नगर निकाय चुनाव : वोटर ID नहीं भी है तो डाल सकेंगे वोट… जानें कैसे


