Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 2:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते एक दर्जन ट्रेनें रद्द, झारखंड-बिहार समेत 5 राज्यों के यात्रियों पर असर
    झारखंड

    नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते एक दर्जन ट्रेनें रद्द, झारखंड-बिहार समेत 5 राज्यों के यात्रियों पर असर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 14, 2026Updated:May 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    होली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : अगर आपने जून के दूसरे हफ्ते में ट्रेन से सफर की योजना बनाई है, तो यह खबर आपके काम की है। रेलवे ने एक दर्जन महत्वपूर्ण ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का फैसला लिया है। इसका असर खासकर झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा। गर्मी की छुट्टियों के बीच यह फैसला यात्रियों की परेशानी बढ़ा सकता है, क्योंकि जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें ज्यादातर ऐसी ट्रेनें हैं जिनमें टिकट दो महीने पहले ही फुल हो जाते हैं।

    क्यों रद्द हुईं ट्रेनें

    रेलवे के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-चंपा रेलखंड के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होना है। इसके साथ तीसरी और चौथी रेल लाइन के लिए ऑटो सिग्नलिंग का काम भी किया जाएगा। इसी वजह से इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। इन ट्रेनों का असर झारखंड के यात्रियों पर भी पड़ेगा, क्योंकि इनमें कई ट्रेनें रांची और धनबाद होकर गुजरती हैं। रेलवे की इस घोषणा के बाद सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो सकती है, जिन्होंने पहले से टिकट बुक करा रखी है। छुट्टियों के सीजन में अचानक वैकल्पिक ट्रेन या टिकट मिलना आसान नहीं होता। ऐसे में यात्रियों को अभी से दूसरा विकल्प तलाश लेना चाहिए।

    इन तारीखों में रद्द रहेंगी ट्रेनें

    • 17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस — 12 जून
    • 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस — 15 जून
    • 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस — 13 जून
    • 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस — 15 जून
    • 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस — 11 जून
    • 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस — 14 जून
    • 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस — 9 और 13 जून
    • 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस — 12 और 16 जून
    • 22358 गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस — 10 जून
    • 22357 लोकमान्य तिलक-गया एक्सप्रेस — 12 जून
    • 13287 दुर्ग-आरा एक्सप्रेस — 12 से 16 जून तक
    • 13288 आरा-दुर्ग एक्सप्रेस — 10 से 14 जून तक

    Also Read : उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामला : बीएड परीक्षा देने के बाद आरोपी उतम कुमार ने किया सरेंडर

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्पाद सिपाही पेपर लीक मामला : बीएड परीक्षा देने के बाद आरोपी उतम कुमार ने किया सरेंडर
    Next Article गढ़वा में डीसी के निर्देश पर स्कूलों में औचक निरीक्षण, कई शिक्षक मिले गायब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में कारोबारी सुरेंद्र अग्रवाल के घर पर बमबाजी, पुलिस पर उठे सवाल

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में दर्दनाक हादसा : 30 फीट ऊंची दीवार गिरी, दबकर बोरवेल मजदूर की मौत

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टेंडर कमीशन घोटाला : करीब 2 साल बाद आज जेल से बाहर आएंगे आलमगीर आलम, रिलीज ऑर्डर जारी

    May 14, 2026
    Latest Posts

    धनबाद में कारोबारी सुरेंद्र अग्रवाल के घर पर बमबाजी, पुलिस पर उठे सवाल

    May 14, 2026

    धनबाद में दर्दनाक हादसा : 30 फीट ऊंची दीवार गिरी, दबकर बोरवेल मजदूर की मौत

    May 14, 2026

    टेंडर कमीशन घोटाला : करीब 2 साल बाद आज जेल से बाहर आएंगे आलमगीर आलम, रिलीज ऑर्डर जारी

    May 14, 2026

    RU कुलपति नियुक्ति पर नया बवाल, आदिवासी छात्र संघ ने राज्यपाल को सौंपे कथित दस्तावेज

    May 14, 2026

    गढ़वा में डीसी के निर्देश पर स्कूलों में औचक निरीक्षण, कई शिक्षक मिले गायब

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.