Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गढ़वा में डीसी के निर्देश पर स्कूलों में औचक निरीक्षण, कई शिक्षक मिले गायब
    झारखंड

    गढ़वा में डीसी के निर्देश पर स्कूलों में औचक निरीक्षण, कई शिक्षक मिले गायब

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 14, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC अनन्य मित्तल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : झारखंड के गढ़वा जिले में चरमराई शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। डीसी सह जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिले के 67 प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों में एक साथ औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा और जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज के नेतृत्व में की गई। एक साथ इतने बड़े पैमाने पर जांच होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। कुछ स्कूलों में शिक्षक बिना किसी सूचना के गायब मिले, तो कहीं स्कूल का ताला ही बंद मिला। इससे सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत एक बार फिर सामने आ गई। अधिकारियों ने साफ कर दिया कि बच्चों की पढ़ाई के साथ लापरवाही अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    रंका में कई शिक्षकों पर गिरी गाज

    जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने रंका प्रखंड के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल भी शामिल थे। जांच के दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित मिले। इस पर अधिकारियों ने तुरंत स्पष्टीकरण मांगा और विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी।

    मेराल में बंद मिला प्राथमिक स्कूल

    दूसरी तरफ जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज जब मेराल प्रखंड के कोलोदोहर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, तो वहां स्कूल बंद मिला। यह देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। स्कूल का बंद मिलना प्रशासन ने गंभीर लापरवाही माना है। अब इस मामले में संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।

    कस्तूरबा स्कूलों की भी हुई जांच

    सिर्फ सामान्य स्कूल ही नहीं, बल्कि जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की भी जांच की गई। यहां छात्राओं के खाने, सुरक्षा, रहने की व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की पड़ताल की गई। कुछ स्कूलों में व्यवस्था संतोषजनक मिली, लेकिन कई जगह साफ-सफाई और पढ़ाई की गुणवत्ता कमजोर पाई गई।

    सिर्फ हाजिरी नहीं, पढ़ाई भी चाहिए

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिक्षकों को साफ संदेश दिया कि सिर्फ स्कूल आकर उपस्थिति दर्ज कर देना काफी नहीं है। बच्चों को बेहतर पढ़ाई मिले, इसके लिए पाठ योजना के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षण जरूरी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। आने वाले दिनों में ऐसे औचक निरीक्षण और तेज किए जाएंगे।

    Also Read : नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते एक दर्जन ट्रेनें रद्द, झारखंड-बिहार समेत 5 राज्यों के यात्रियों पर असर

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनॉन-इंटरलॉकिंग के चलते एक दर्जन ट्रेनें रद्द, झारखंड-बिहार समेत 5 राज्यों के यात्रियों पर असर
    Next Article RU कुलपति नियुक्ति पर नया बवाल, आदिवासी छात्र संघ ने राज्यपाल को सौंपे कथित दस्तावेज

    Related Posts

    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.