Gaya : गया जिले के शेरघाटी प्रखंड के चांपी गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अपराधियों ने धान के खलिहान में सो रहे पति-पत्नी, प्रदीप यादव और उनकी पत्नी केसरी देवी की बेरहमी से हत्या कर दी। केसरी देवी गांव की वार्ड सदस्य थीं और समाज में उनकी अच्छी खासी पहचान थी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने धारदार हथियार से दंपति की हत्या की। पुलिस का कहना है कि यह हत्या आपसी विवाद का नतीजा हो सकती है। मृतकों और उनके परिवार के बीच पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा था।
घटना के बाद इलाके में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के गांवों में गश्त की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Also Read : दीघा रोटरी से कुर्जी तक 500 नई दुकानों की तैयारी, जल्द होगा आवंटन
Also Read : खलारी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने प्रेमिका को मा’री गो’ली, फिर…
Also Read : नेताजी के अवशेष भारत लाने की मांग, परिवार ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
Also Read : 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिला बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

