Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रांची में बिल्डर से 5 करोड़ की मांगी रंगदारी, कुख्यात राहुल दुबे गैंग के नाम पर धमकी
    क्राइम

    रांची में बिल्डर से 5 करोड़ की मांगी रंगदारी, कुख्यात राहुल दुबे गैंग के नाम पर धमकी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में सक्रिय कुख्यात राहुल दुबे गैंग झारखंड पुलिस के लिए लगातार सिरदर्द बना हुआ है। गैंग से जुड़े कई अपराधियों की गिरफ्तारी के बावजूद रंगदारी और धमकी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक बिल्डर से राहुल दुबे गैंग का नाम लेकर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है।

    अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी बिल्डर राफे कमाल ने इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। FIR के अनुसार, पंडरा स्थित उनकी जमीन को लेकर कुछ लोग लगातार दबाव बना रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोपियों में तौसिफ, नईम, बादशाह और आसिफ के नाम शामिल हैं। बिल्डर ने चारों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है।

    पीड़ित ने बताया कि बीते 6 जनवरी को जब वह अपनी पंडरा स्थित जमीन पर पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने खुद को राहुल दुबे गैंग और अमन साहु गैंग से जुड़ा बताया और जमीन पर किसी भी तरह का काम करने से रोक दिया। आरोप है कि जमीन नहीं छोड़ने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

    FIR में यह भी उल्लेख है कि उसी दिन शाम को बिल्डर के मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से एक मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को राहुल दुबे गैंग का प्रकाश शुक्ला बताते हुए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे नहीं देने पर जमीन में दफन करने की धमकी दी।

    मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। 17 जनवरी को आरोपियों ने बिल्डर के भाई की रेकी करते हुए वीडियो बनाया और उसे भेज दिया, जिससे पूरा परिवार सहम गया। लगातार मिल रही धमकियों से डरे बिल्डर ने अरगोड़ा थाना पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की। इस मामले में अरगोड़ा पुलिस ने कांड संख्या 22/2025 दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(2), 111(31), 111(51) और 308(A) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल और मैसेज भेजने वाले नंबर की तकनीकी जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में राहुल दुबे गैंग के नाम पर राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में रंगदारी की घटनाएं सामने आई हैं। इस ताजा घटना के बाद बिल्डर का परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है।

    Also Read : रांची में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, बैलेंस कम होते ही कट रही बिजली

    A builder in Ranchi was extorted for Rs 5 crore receiving threats in the name of the notorious Rahul Dubey gang. कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सात गुर्गे हथियार से साथ धराये रांची में बिल्डर से 5 करोड़ की मांगी रंगदारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक पर बड़ा सवाल, संक्रमित खून से पूरा परिवार HIV पॉजिटिव!
    Next Article चतरा से दिव्यांग किशोरी लापता, सूचना देने पर 20 हजार रुपये का इनाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    क्राइम

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    Latest Posts

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.