Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, बैलेंस कम होते ही कट रही बिजली
    झारखंड

    रांची में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, बैलेंस कम होते ही कट रही बिजली

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्मार्ट मीटर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची शहरी क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। बिजली विभाग की ओर से अप्रैल माह तक 3.70 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें से अब तक करीब 3.40 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। विभाग का दावा है कि अब केवल 30 से 35 हजार उपभोक्ताओं के घरों में ही स्मार्ट मीटर लगाया जाना बाकी है।

    हालांकि, स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल और बिजली आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि जैसे ही स्मार्ट मीटर का बैलेंस 200 रुपये से नीचे जाता है, वैसे ही बिजली सप्लाई काट दी जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बैलेंस खत्म होने या कम होने की सूचना समय पर नहीं मिल पाती, जिससे अचानक बिजली कट जाती है। वहीं, बैलेंस रिचार्ज या राशि जमा करने के बाद भी कनेक्शन दोबारा चालू होने में देरी हो रही है। इससे घरों और दुकानों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

    स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ती परेशानियों के कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। लोग बिजली विभाग से मांग कर रहे हैं कि बिजली कटने से पहले उचित सूचना दी जाए और भुगतान के तुरंत बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

    Also Read : सोने-चांदी के दाम में तेजी, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

    electricity consumers Electricity Department electricity supply Jharkhand news power cuts Prepaid Meters ranchi ranchi news smart meter problems Smart Meters झारखंड न्यूज प्रीपेड मीटर बिजली उपभोक्ता बिजली कटौती बिजली विभाग बिजली सप्लाई रांची रांची खबर स्मार्ट मीटर स्मार्ट मीटर समस्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोने-चांदी के दाम में तेजी, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
    Next Article शेयर बाजार में सतर्क शुरुआत, निवेशक जोखिम से बच रहे

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.