Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में कोरोना का आंकड़ा 47 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 94372 नए मामले
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में कोरोना का आंकड़ा 47 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 94372 नए मामले

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में हर रोज इजाफा देखा जा रहा है। रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 47 लाख को पार कर गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 94,372 नए मामले सामने आए।  

    मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान देश में 1,114 लोगों ने इस वायरस के कारण अपनी जान गंवाई है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक 47,54,357 लोग वायरस की चपेट में आए हैं। इसमें से 9,73,175 सक्रिय मामले हैं। वहीं, 37,02,596 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। कोविड-19 के चलते अब तक देश में 78,586 लोगों की मौत हुई है। 

    पिछले 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया है कि 12 सितंबर तक 5,62,60,928 नमूनों की जांच की गई है। इसमें से 10,71,702 नमूनों की जांच कल की गई है। 

    देश में बढ़ रहा रिकवरी रेट
    भारत में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि जारी है, लेकिन इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी उसी रफ्तार से बढ़ रही है। मई से सितंबर के बीच कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50 हजार से बढ़कर 36 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। 

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में कोविड-19 रिकवरी मई में 50,000 थी, जो सितंबर में 36 लाख से अधिक हो गई है। हर दिन 70,000 से अधिक मरीज इस बीमारी से उबर रहे हैं। भारत में रिकवरी रेट सक्रिय मामलों की तुलना में 3.8 गुना है। मंत्रालय ने बताया, उच्च और आक्रामक परीक्षण के माध्यम से प्रारंभिक पहचान करना, त्वरित निगरानी और मानकीकृत उच्च गुणवत्ता वाले नैदानिक देखभाल की मदद से इन उत्साहजनक परिणामों को पाया गया है।  

    coronavirus cases covid 19 Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फिर एम्स में भर्ती
    Next Article 13 सितंबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    आदिवासी

    JPSC-JSSC विवाद: ED के लिए सरकार तैयार, वार्ता अब भी जारी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    Latest Posts

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.