Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में आज 9 नामों पर लगेगी मुहर
    ट्रेंडिंग

    कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में आज 9 नामों पर लगेगी मुहर

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दिल्ली :  कांग्रेस की CEC की बैठक दिल्ली में सोमवार देर शाम को हुई. इस बैठक में कांग्रेस की दूसरी सूची को लेकर उम्मीदवारों पर मंथन किया गया. इनमें राजस्थान की करीब 13 सीटों पर चर्चा हुई है. जिनमें करीब 9 से 10 सीटों पर CEC की बैठक में उम्मीदवारों को लेकर नाम फाइनल होने की चर्चा है. कयास हैं कि मंगलवार शाम तक कांग्रेस राजस्थान को लेकर भी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है.

    बहरहाल, बीजेपी ने अपनी पहली सूची में राजस्थान की 15 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. वहीं, कांग्रेस अभी तक कोई नाम घोषित नहीं कर पाई. सोमवार को दिल्ली में हुए कांग्रेस की CEC की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी के मौजूदगी में राजस्थान की करीब 13 सीटों पर गहन मंथन किया गया. इनमें करीब 9 से 10 सीटों पर नाम लगभग तय हो चुके हैं. अब उम्मीद है कि मंगलवार शाम तक कांग्रेस अपनी यह सूची जारी कर सकती है.

    सूत्रों की माने तो, अशोक गहलोत के लिए एक अच्छी खबर है कि उनके बेटे वैभव गहलोत को लेकर पार्टी हाई कमान ने हरी झंडी दे दी है. चर्चा है कि पार्टी ने वैभव को जालौर सिरोही से चुनाव टिकट लगभग तय कर दिया है. उधर, जोधपुर से करण सिंह उचियारड़ा का नाम फाइनल होने की चर्चा हैं. इसी तरह चूरू लोकसभा से राहुल कस्वां का टिकट फाइनल हो चुका है. टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस देवली उनियारा के विधायक हरीश मीणा को टिकट देने का मन बना चुकी है. अब कांग्रेस राजस्थान की 9 से 10 सीटों को लेकर मंगलवार शाम तक सूची जारी कर सकती है.

    इसी तरह झुंझुनू से ब्रजेन्द्र ओला, अलवर से ललित यादव, बीकानेर से गोविंद मेघवाल, झालावाड़ बारां से प्रमोद जैन (भाया), भरतपुर संजना जाटव और चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना के टिकट लगभग फाइनल माने जा रहे हैं. सूत्रों के अनुसार दो से तीन सीटों को कांग्रेस ने होल्ड पर रखा है. इसके पीछे का कारण यहां कांग्रेस का गठबंधन पर विचार चल रहा है. इनमें नागौर से आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल और सीकर, श्रीगंगानगर सीट पर भी गठबंधन पर चर्चा के चलते होल्ड पर रखा गया है. बैठक में केसी वेणु गोपाल, अमृता धवन, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा, मुकुल वासनिक, काजी निजामुद्दीन, अंबिका सोनी समेत का नेता उपस्थित थे.

    उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस अपनी पहली सूची में राजस्थान की करीब 9 से 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. इसमें जालौर-सिराही, झुंझुनूं, कोटा, अलवर, बारां-झालावाड़, चित्तौड़गढ़, टोंक, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर की सीटों को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती हैं.

    Candidate List Congress Country Delhi johar live news Lok Sabha elections Rajasthan उम्मीदवार लिस्ट कांग्रेस जोहार लाइव न्यूज़ दिल्ली देश राजस्थान लोकसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने किया CAA नोटिफिकेशन का स्वागत, कहा-‘पहले ही हो जाना चाहिए था’
    Next Article रांची-बनारस समेत 10 वंदे भारत ट्रेन का पीएम मोदी ने किया ऑनलाइन उद्घाटन, राज्यपाल ने कही ये बातें

    Related Posts

    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.