Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हैकरों ने कंपनियों के नाक में किया दम, भारत में 9 महीनों से डेटा चोरी से औसतन 14 करोड़ का नुकसान
    जोहार ब्रेकिंग

    हैकरों ने कंपनियों के नाक में किया दम, भारत में 9 महीनों से डेटा चोरी से औसतन 14 करोड़ का नुकसान

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। भारत में अगस्त 2019 से लेकर अप्रैल 2020 के बीच विभिन्न संगठनों के डेटा में सेंध लगने से उन्हें औसतन 14 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। आईबीएम की बुधवार को जारी रिपोर्ट में यह कहा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आंकड़ों की चोरी अथवा उनमें सेंध लगाने के जितने भी हमले हुए हैं उनमें से 53 प्रतिशत दुर्भावना के साथ किए गए। वहीं सिस्टम में होने वाली गड़बड़ियों का इसमें 26 प्रतिशत और 21 प्रतिशत मानव गलती का योगदान रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘वर्ष 2020 के अध्ययन में डेटा सेंध के मामलों में औसतन लागत 14 करोड़ रुपये रही है। यह 2019 की लागत के मुकाबले 9.4 प्रतिशत अधिक है। 2020 के अध्ययन में प्रत्येक नुकसान अथवा चोरी रिकार्ड की 5,522 रुपये लागत रही, यह 2019 के मुकाबले 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।’’

    रिपोर्ट के मुताबिक डेटा चोरी की पहचान करने का औसत समय 221 दिन से बढ़कर 230 दिन और इसे नियंत्रित करने का औसत समय 77 से बढ़कर 83 दिन हो गया। आईबीएम इंडिया एवं दक्षिण एशिया के साफ्टवेयर सुरक्षा लीडर प्रशांत भटकल ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘भारत में साइबर- अपराध के तौर तरीकों में बदलाव देखा जा रहा है। यह अब पूरी तरह से संगठित और गठबंधन बनाकर हो रहा है कि भारत में नकल अथवा धोखे में डालकर, सोशल इंजीनिरिंग के जरिये कई तरह से हमले किए जा रहे हैं।’’

    डेटा में सेंध लगाने की घटनाओं से भारतीय कंपनियों को 2019 में 12.8 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत भी वहन करनी पड़ी। भटकल ने कहा है कि कंपनियां साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हुई हैं और इसके समाधान की महत्ता को समझती हैं लेकिन हमें पिछले साल के मुकाबले डेटा चोरी अथवा इसमें सेंध लगाने के मामले में लागत 9.4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। इसके साथ ही जिन्होंने सुरक्षा आटोमेशन की व्यवस्था की है वह सेंध के मामलों का उनके मुकाबले जिनकी कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है 27 प्रतिशत तेजी के साथ पता लगाकर उसे नियंत्रित कर सकेंगे।

    cyber crime Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुवैत सरकार का बड़ा फैसला : भारतीय कामगारों को मिलेगा 15% कोटा, 8.5 लाख को लौटना पड़ सकता है वापस
    Next Article हेमंत सरकार के कामकाज से कांग्रेस के 9 विधायक नाराज !

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.