Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हेमंत सरकार के कामकाज से कांग्रेस के 9 विधायक नाराज !
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के कामकाज से कांग्रेस के 9 विधायक नाराज !

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार के कामकाज से कांग्रेस के 9 विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। इनमें से तीन विधायक केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखने के लिए दिल्ली भी पहुंच चुके हैं। कांग्रेस के नाराज 9 विधायकों में अभी तीन विधायक इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला और राजेश कच्छप ही मुखर नजर आ रहे हैं। ये तीनों विधायक राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू की अगुवाई में दिल्ली पहुंच चुके है और दो दिनों से दिल्ली में ही कैंप कर रहे हैं।

    कांग्रेस विधायकों की नाराजगी सरकार के कामकाज के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपी सिंह से भी हैं। इन विधायकों को ऐसा महसूस हो रहा है कि कांग्रेस प्रभारी ही सरकार और मंत्रियों पर दबाव बनाने की उनकी हर कोशिश को विफल कर दे रहे हैं। इसलिए दिल्ली गए इन विधायकों ने कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात करने की जगह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मुलाकात की। इन नेताओं की कोशिश है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मिलकर अपनी बात रख सकें, हालांकि कोरोना संक्रमण काल के दौरान अभी इन विधायकों की पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात संभव नहीं हो पाई है।

    प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पार्टी के कुछ विधायकों ने अपनी नाराजगी से पूर्व में ही सरकार को अवगत कराने का काम किया, इन विधायकों का कहना है कि वे सरकार में शामिल हैं, लेकिन क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं में उनके सुझाव की अनदेखी की जा रही है। जबकि कुछ विधायकों की इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि जिले-प्रखंडों में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों की नियुक्ति में उनकी पैरवी भी को भी दरकिनार कर दिया जा रहा है। ऐसे विधायकों की कांग्रेस कोटे से सरकार में शामिल चारों मंत्रियों डॉ. रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता और बादल से भी खासी नाराजगी है। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि कम से कम पार्टी कोटे से सरकार में शामिल मंत्रियों द्वारा उनके क्षेत्र में विशेष ध्यान देना चाहिए।

    Congress Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहैकरों ने कंपनियों के नाक में किया दम, भारत में 9 महीनों से डेटा चोरी से औसतन 14 करोड़ का नुकसान
    Next Article भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 52123 नए मामले

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    क्राइम

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.