Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बंद मकान को दिखाकर ठग लिए 89 लाख, पुलिस ने महिला समेत 6 को किया गिरफ्तार
    झारखंड

    बंद मकान को दिखाकर ठग लिए 89 लाख, पुलिस ने महिला समेत 6 को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read946
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : घर दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक नए गिरोह का जामताड़ा पुलिस ने भंडाफोड किया है। सोमवार को सदर थाना में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने इस संदर्भ में खुलासा किया। बताया कि कुछ लोगों ने जामताड़ा स्टेशन रोड स्थित कोलकाता निवासी समीर सरकार के बंद पड़े मकान को दिखाकर एक सेवानिवृत कर्मचारियों से 89 लाख रुपए ठग लिए। एसपी ने बताया कि देवघर जिला के चितरा थाना अंतर्गत गबरा ग्राम के रहने वाले सेवानिवृत कर्मचारी सुरेश रवानी के पुत्र मुकेश रवानी के लिखित शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

    बताया कि जामताड़ा शहर के रहने वाले घनश्याम महतो और उसके पुत्र विक्रम महतो ने ही यह साजिश रची थी। इसी के तहत टुंपा सर्खेल नामक महिला को टीम में शामिल कर पंचानंद दास, परिमल कुमार बावरी, जिसु सरकार आदि को मकान मालिक समीर सरकार का रिलेटिव बनाकर यह ठगी की गई। बताया कि कुल राशि में से 84 लख रुपए टुंपा सर्खैल के खाते में भेजा गया। उसके बाद घनश्याम महतो को 27 लाख, पंचानंद दास के खाता में 15लाख 75 000, विक्रम के खाता में 5 लाख 60000 भेजा गया। इसी प्रकार अन्य लोगों के हिस्से में भी पैसे ट्रांसफर किए गए।

    एसपी ने बताया कि चुकी मकान मालिक जामताड़ा में नहीं रहते हैं जिसका इन लोगों ने नाजायज फायदा उठाया। गिरफ्तार सभी अभियुक्त को बगैर मुंह ढके सामने लाया गया। इस संदर्भ में एसपी ने कहा कि ये लोग समाज के अपने ही लोगों को ठगने का काम करते हैं। उनके सार्वजनिक होने से भविष्य में इनके झांसे में नहीं आएंगे और अपनी गाढी कमाई गंवाने से बच जाएंगे। इस प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लांगुरी, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleह’त्या से पहले विधायक प्रतिनिधि की पत्नी का हुआ था रे’प, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article राहुल गांधी को गो’ली मा’रने वाली भाषा पर बवाल, कांग्रेस ने भाजपा से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-24 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.