Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»दरवाजे पर खड़े युवक की गोली मारकर ह’त्या, घटनास्थल से बरामद किए 6 खोखे
    बिहार

    दरवाजे पर खड़े युवक की गोली मारकर ह’त्या, घटनास्थल से बरामद किए 6 खोखे

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के नावानगर स्थित केसठ गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी जब एक युवक,अखिलेश तिवारी उर्फ मण्डल तिवारी, को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना उस समय हुई जब अखिलेश तिवारी अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे. अचानक उन पर घात लगाए अपराधियों ने हमला किया और गोली मार दी. घायल अवस्था में उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मौके से छह खोखे बरामद किए और जांच शुरू कर दी है. नावानगर के डीएसपी के साथ सोनवर्षा और बासुदेवा थाना की पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी है.

    आपको बता दें कि मृतक युवक की मां वार्ड सदस्य हैं, और गांव में आपसी विवाद के चलते इस हत्या के होने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या की असल वजह क्या थी. घटना से परिवार में मातम छा गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

     

    अखिलेश तिवारी अपराधी आपसी विवाद केसठ गांव खोखे गोलीबारी जांच डीएसपी नावानगर परिवार पुलिस बक्सर बिहार मण्डल तिवारी मातम वार्ड सदस्य स्थानीय अस्पताल. हत्या हायर सेंटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेडमास्टर को 5000 रुपए रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
    Next Article देवघर विधानसभा: बैद्यनाथ रजक का नामांकन रद्द, 7 प्रत्याशियों को मिली मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.