Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»अल्लू अर्जुन के घर पर पथराव और तोड़फोड़ करने वाले 6 आरोपियों को मिली जमानत, पुलिस ने दर्ज की थी कई धाराएं
    Uncategorized

    अल्लू अर्जुन के घर पर पथराव और तोड़फोड़ करने वाले 6 आरोपियों को मिली जमानत, पुलिस ने दर्ज की थी कई धाराएं

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2024Updated:December 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद: अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार (23 दिसंबर 2024) को जमानत मिल गई. अदालत ने सभी आरोपियों को 10,000 रुपये के मुचलके पर रिहा कर दिया है. इससे पहले पुलिस ने इन आरोपियों को रविवार (22 दिसंबर 2024) को गिरफ्तार किया था, जब वे अभिनेता के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे.

    प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ?

    रिपोर्ट्स के अनुसार, उस्मानिया यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र अल्लू अर्जुन के जुबली हिल्स स्थित घर के बाहर पहुंचे और अभिनेता के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने अभिनेता से जुड़ी हालिया विवादास्पद घटना को लेकर सजा की मांग की और पीड़ित परिवार को अधिक मुआवजा देने की अपील की. उन्होंने 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की, जो पुष्पा-2 फिल्म के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में मारी गई महिला के परिवार के लिए था. इस भगदड़ में महिला की मौत हो गई और उसका 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.

    क्या थी आरोपी की मांग?

    प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स का कहना था कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ के लिए अभिनेता जिम्मेदार हैं, और इस घटना में मारे गए महिला के परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए. आरोपियों ने अल्लू अर्जुन के घर के बाहर टमाटर फेंके और गमलों को तोड़ दिया, इसके अलावा कुछ सुरक्षाकर्मियों से भी मारपीट की थी.

    पुलिस ने दर्ज की थी कई धाराएं

    पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(5), 190, 191(2), 324(2), 292, 126(2), और 131 के तहत मामला दर्ज किया था। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस की रिमांड खारिज करते हुए उन्हें जमानत दे दी गई।

    अल्लू अर्जुन के खिलाफ प्रदर्शन

    4 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन और उनकी टीम फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के लिए संध्या थिएटर पहुंचे थे. इस दौरान अभिनेता के देखे जाने से भीड़ उमड़ी और बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. तभी से अल्लू अर्जुन के खिलाफ विभिन्न प्रदर्शन हो रहे हैं और कार्रवाई की मांग की जा रही है.

    1 करोड़ रुपये अल्लू अर्जुन अल्लू अर्जुन जमानत गमला तोड़ना घातक भगदड़ छात्र प्रदर्शन जमानत जुबली हिल्स टमाटर फेंकना पुलिस पुलिस मामला प्रदर्शन प्रदर्शनकारी फिल्म पुष्पा-2 भगदड़ महिला की मौत मारपीट मुआवजा संध्या थिएटर सुरक्षा कर्मी सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट. हैदराबाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतिसरा थाना क्षेत्र में अपराधियों का उत्पात, ज्वेलरी दुकानों में चोरी की वारदात
    Next Article बिहार में डूबे हुए लोगों की तलाश के लिए अब गोताखोरों का इंतजार नहीं, नई तकनीक से होगा काम

    Related Posts

    Uncategorized

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026
    Uncategorized

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : 60 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, कैबिनेट ने 1,199 नए पदों को दी मंजूरी

    October 29, 2026

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के आरोपियों को जमानत नहीं, CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बोले- मौका मिला तो जमानत आदेश रद्द कर देंगेः सीजेआई सूर्यकांत

    October 29, 2026

    ‘पुलिस की चिंता न करें, लाठियों से न डरें’, राहुल गांधी ने किया दिल्ली मार्च का आह्वान

    October 29, 2026

    2 करोड़ रुपये लेने तक मुकदमा लड़ूंगा, सुभाष गर्ग के खिलाफ केस पर निशिकांत दुबे का ऐलान

    October 29, 2026

    कार्तिक उरांव जयंती आज: इंजीनियर से आदिवासी अधिकारों के पैरोकार तक का सफर, डिलिस्टिंग बहस में क्यों याद किए जाते हैं?

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.