Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रिम्स में 50 बेड का न्यूरो सर्जरी एक्सटेंशन यूनिट चालू, अब मरीजों का जमीन पर नहीं होगा इलाज
    झारखंड

    रिम्स में 50 बेड का न्यूरो सर्जरी एक्सटेंशन यूनिट चालू, अब मरीजों का जमीन पर नहीं होगा इलाज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2024Updated:January 24, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रिम्स में बुधवार को 50 बेड की न्यूरो सर्जरी एक्सटेंशन विंग की शुरुआत हुई. शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया. इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह भी मौजूद थे. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हम राज्य के मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास कर रहे है. उन्होंने कहा कि न्यूरो सर्जरी के एचओडी डॉ सीबी सहाय गरीब मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं. रिम्स के डॉक्टर जुनून और जज्बे के साथ काम करते है. उन्होंने कहा कि रिम्स के डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ के बीच आयुष्मान भारत योजना के तहत किये गये आपरेशन के 31 जनवरी तक आठ करोड़ रुपये इनटेंसिव का वितरण किया जायेगा. रिम्स के नये निदेशक का नोटिफिकेशन भी दो-तीन दिनों में जारी कर दिया जाएगा.

    हर विभाग का करना होगा विस्तार

    स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि रिम्स के हर विभाग के विस्तारीकरण की जरुरत है. रिम्स में मरीजों की भीड़ ज्यादा रहती है. जितनी भी सुविधा दी जाती है वह कम है. साथ ही कहा कि रिम्स के डॉक्टरों की समस्याओं पर ध्यान दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों को कैसे बेहतर करें इस पर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा. गुजरात, केरला में सरकारी अस्पताल बेहतर कार्य कर रहे हैं. कांके विधायक समरी लाल ने भी रिम्स निदेशक सहित डॉ सीबी सहाय के कार्यों की प्रशंसा की. इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अबतक किये गये कार्यों की सराहना की. रिम्स निदेशक डॉ राजीव गुप्ता ने अपने कार्यकाल में किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला और स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जताया.

    मरीजों को मिलेगी राहत

    इस यूनिट के शुरू हो जाने से न्यूरो सर्जरी वार्ड में फर्श पर इलाज करा रहे मरीजों को बड़ी राहत मिल जाएगी. वहीं उन्हें इलाज के लिए जमीन पर नहीं रहना होगा. बता दें कि मंगलवार को ही डायरेक्टर डॉ राजीव कुमार गुप्ता, न्यूरो सर्जरी के एचओडी डॉ सीबी सहाय, सुपरिंटेंडेंट डॉ हिरेंद्र बिरुआ और डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ शैलेश त्रिपाठी ने इस यूनिट का जायजा लिया था.

    10 बेड का एचडीयू भी

    अधिकारियों ने बताया कि यूनिट में 50 बेड की सुविधा है. इसके अलावा यूनिट में 10 बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) भी है. डॉ सहाय ने बताया कि ओपीडी और इमरजेंसी के मरीजों को यहां शिफ्ट किया जायेगा. गंभीर मरीजों जिनको एचडीयू में भर्ती कर इलाज किया जायेगा. बता दें कि रिम्स के न्यूरो सर्जरी वार्ड में वर्तमान में 90 स्वीकृत बेड हैं. लेकिन 200 से अधिक मरीज हमेशा एडमिट रहते है. ऐसे में मरीजों का जमीन में मैट्रेस बिछाकर इलाज किया जाता है. सबसे ज्यादा मरीज सड़क दुर्घटना वाले होते है. इसके अलावा विभिन्न जिलों से मस्तिष्क और स्पाइन की सर्जरी कराने वाले मरीज आते हैं.

    ये रहे मौजूद

    कांके विधायक समरी लाल, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, रिम्स निदेशक डॉ राजीव कुमार गुप्ता, डॉ हिरेन्द्र बिरुआ, डीन डॉ विद्यापति, डीएमएस डॉ शैलेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व निदेशक डॉ जगन्नाथ प्रसाद, डॉ अशोक कुमार प्रसाद, डॉ प्रभात कुमार, डॉ ऋषि तुहिन गुड़िया, डॉ मनोज कुमार, डॉ विनित महाजन, डॉ शिव प्रिये, डॉ प्रदीप भट्टाचार्या, डॉ राजीव रंजन  सिंह, डॉ विकास कुमार

    ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

    आज की खबर इलाज एचडीयू करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डायरेक्टर डॉ राजीव कुमार गुप्ता डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन न्यूरो सर्जरी एक्सटेंशन विंग न्यूरो सर्जरी के एचओडी डॉ सीबी सहाय न्यूरो सर्जरी वार्ड मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह मुख्य समाचार रांची रिम्स लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सीएम हेमंत सोरेन सुपरिंटेंडेंट डॉ हिरेंद्र बिरुआ स्थानीय खबर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलखनऊ-अयोध्या के बीच कल से चलेंगी मेमू स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल
    Next Article भारत रत्न देने पर बयानबाजी तेज, गिरिराज ने कहा-लालू-नीतीश ने वोट के लिए कर्पूरी ठाकुर का नाम बेच दिया

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.