Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»5 अगस्त: पीएम मोदी के अयोध्या दौरे पर आतंकी साजिश का इनपुट, हाई अलर्ट पर पूरा उत्तर प्रदेश
    देश

    5 अगस्त: पीएम मोदी के अयोध्या दौरे पर आतंकी साजिश का इनपुट, हाई अलर्ट पर पूरा उत्तर प्रदेश

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    लखनऊ: अयोध्या में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को भूमि पूजन है, मगर इससे पहले ही यूपी में जारी आतंकी हमले के अलर्ट ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। पांच अगस्त को पाक आतंकवादी हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं, ऐसा गृह मंत्रालय से यूपी सरकार के इंटेलिजेंस को इनपुट मिला है। इंटेलिजेंस के अलर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान में ट्रेन किए गए पाकिस्तान के आतंकी भारत में वीआईपी मूवमेंट को निशाना बना सकते हैं। क्योंकि पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

    सूत्रों की मानें तो खुफिया एजेंसियों को 5 अगस्त के मौके पर फिदायीन आतंकी हमले के इनपुट मिले हैं, जिसके बाद अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं, यूपी में पांच अगस्त तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। फील्ड में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार 5 अगस्त का दिन काफी महत्वपूर्ण दिन है। एक तो इसी दिन कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया था, जिसकी पहली बरसी है और दूसरा कि पांच अगस्त को ही इस साल अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होना है और इसी दिन पीएम मोदी अयोध्या भी आ रहे हैं। इसलिए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आतंकी हमले की का प्लान कर सकते हैं। आर्टिकल 370 हटाए जाने की पहली बरसी और अयोध्या में भूमि पूजन को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश को हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।

    बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी आईएसआई ने लश्कर-ए-तैयब्बा और जैश-ए-मोहम्मद के टॉप आतंकियों को हमले का आदेश दिया है। माना जा रहा है कि इसके लिए घुसपैठ की भी कोशिश होगी। हालांकि, यूपी के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो भूमि पूजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था अपने चरम पर होगा और यही व्यवस्था 15 अगस्त तक बनी रहेगी।

    सूत्रों की मानें तो पिछले साल कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के वक्त और अयोध्या में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले वाले दिन जिस तरह की सुरक्षा व्यवस्था थी, उसी तरह की सुरक्षा घेराबंदी इस पांच अगस्त को भी देखने को मिलेगी। मेरठ जोन में रक्षा संस्थानों मसलन एयरफोर्स और आर्मी को भी अलर्ट पर रखा गया है। एक अगस्त को बकरीद, तीन अगस्त को रक्षा बंधन और पांच अगस्त को भूमि पूजन और आर्टिकल 370 को हटाए जाने की बरसी है। इसलिए इन सभी बातों को ध्यान में रखकर सरकार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर है।

    ayodhya temple and big Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर 5 अगस्त को दिखेगी भगवान राम की भव्य तस्वीर, जश्न की तैयारी
    Next Article सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच से क्यों भाग रही है महाराष्ट्र सरकार?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.