पटना: बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से लूटपाट की घटनाएं काफी बढ़ गई थीं. इसको लेकर रेलवे पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाया और बड़ी कामयाबी हासिल की. आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए हथियारों के साथ 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक भागने में सफल हो गया. बताया जा रहा है कि बदमाश फिर से यात्रियों से लूटपाट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. तभी सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने छापेमारी कर चार अपराधियों को दबोच लिया जबकि एक अपराधी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया. पकड़े गए अपराधियों में सुमित कुमार, छोटू कुमार, समीर कुमार और विकास कुमार शामिल हैं. इन चारों अपराधियो के पास से दो लोडेड कट्टा, चार गोली, एक लोहे का पंच, एक चाकू और चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleबच्चे पढ़ाएंगे लोगों को स्वच्छता का पाठ, नगर निगम कर रहा जागरूक
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

