Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आदिवासी कोबरा मिलिट्री ऑफ असम के 4 सदस्य गिरफ्तार
    झारखंड

    आदिवासी कोबरा मिलिट्री ऑफ असम के 4 सदस्य गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज : बरहेट थाना क्षेत्र से पुलिस ने आदिवासी कोबरा मिलिट्री ऑफ असम के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस लाइन स्थित कार्यालय कक्ष में एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 14 अक्टूबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरहेट के भैरोढ़ाब में असम के कुछ लोग हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए हुए हैं. सूचना मिलते ही बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने पेशेवर तरीक़े से असम, कोकराझार के बाला गांव थाना क्षेत्र के अलटू गांव, कुसा टोला निवासी सोचिल हेंब्रम (18), थाना सलाकाठी क्षेत्र अंतर्गत हवला डोल, लाउरी पाड़ा निवासी  माइकेल मरांडी (22), कोकराझार सदर थाना क्षेत्र के बिसमुरी, जोयपुर निवासी सुनिराम मुर्मू (25) व सिलपंगुड़ी थाना क्षेत्र के पट गांव निवासी बदल हांसदा (24) को गिरफ्तार कर लिया.

    पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो जिंदा बम, दो खुखरी, 1 डेटोनेटर, 2 चाकू, एक वाकी टॉकी, चार्जर, एनडीएएफ स्टाम्प, स्टाम्प पैड, स्टेपलर, एक कीपैड फोन, एक स्मार्ट फोन, दो सिम कार्ड, लालू भगत से 25 लाख की रंगदारी मांगने के लिए नेशनल आदिवासी डेमोक्रेटिक एनडीएएफ के लेटर पैड पर लिखा पत्र, एक खाली लेटर पेड व लिफाफा बरामद किया है.

    इस छापामारी में इंस्पेक्टर राजेश कुमार, बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार, सअनि मो जमील, आरक्षी शिवकुमार, दिनेश कुमार, राजीव रंजन, राजकुमार यादव, होमगार्ड मदन मुर्मू शामिल थे. मामले में बरहेट थाना कांड संख्या 120/23 दर्ज कर पुलिस अनुसन्धान कर रही है.

    निशाने पर थे भाजपा नेत्री के पति लालू भगत

    बरहेट थाना क्षेत्र से पकड़े गए आदिवासी कोबरा मिलिट्री ऑफ असम के सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग इस क्षेत्र में अपने संगठन का विस्तार करने में लगे थे. इसके लिए पैसे के इंतजाम के लिए भाजपा नेत्री रेणुका मुर्मू के पति और पेट्रोल पंप व्यवसाई लालू भगत से 25 लाख रुपए की मांग की गई. यह भी धमकी दी गई की यदि पैसा नहीं देते है और पुलिस को सूचना दी तो घर सहित पूरे परिवार को बम से उड़ा देंगे. यह धमकी एनडीएएफ के लेटर पैड पर दी गई. जो पुलिस के हाथ लग गई.

    इसे भी पढ़ें: इजरायल-हमास युद्ध के बीच यूएस प्रेसिडेंट ने नेतन्याहू को दी यह बड़ी सलाह, जानें हमास पर कब्जे को लेकर क्या कहा

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Sahibganj Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज साहिबगंज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइजरायल-हमास युद्ध के बीच यूएस प्रेसिडेंट ने नेतन्याहू को दी यह बड़ी सलाह, जानें हमास पर कब्जे को लेकर क्या कहा
    Next Article पुलिस ने गोवंश से भरा तीन पिकअप वैन पकड़ा, 53 को मुक्त कराया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Latest Posts

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.