Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 12:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»टेक्सास के प्राथमिक स्कूल में 18 बच्चों समेत 21 लोगों की हत्या
    विदेश

    टेक्सास के प्राथमिक स्कूल में 18 बच्चों समेत 21 लोगों की हत्या

    Team JoharBy Team JoharMay 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ह्यूस्टन : अमेरिकी इतिहास में स्कूल में सबसे भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है. यहां एक 18 वर्षीय बंदूकधारी ने टेक्सास के एक प्राथमिक स्कूल में 18 बच्चों समेत 21 लोगों की हत्या कर दी. हमले में कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस फायरिंग में हमलावर भी मारा गया. सैन एंटोनियो से 134 किलोमीटर दूर टेक्सास के उवाल्डे शहर के रॉब एलीमेंट्री स्कूल में मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे गोलियों की आवाज सुनाई दी.

    टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने हत्यारे की पहचान साल्वाडोर रामोस के रूप में की है. साल्वाडोर रामोस उसी इलाके का निवासी था जहां स्कूल स्थित है. उसने फायरिंग क्यों की इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. एबॉट ने पहले कहा कि उसने भयानक रूप से धुआंधार फायरिंग की जिसमें 14 बच्चे और एक टीचर की मौत हो गई. बाद में उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है. मृतकों में 18 बच्चे शामिल हैं.

    सूत्रों ने पुष्टि की है कि रामोस एक हैंडगन और एआर -15 सेमीआटोमैटिक राइफल से लैस था. शूटर के पास उच्च क्षमता वाली मैग्जीन भी थीं. स्कूल की वेबसाइट के मुताबिक मारे गए छात्रों की उम्र 5 से 11 साल के बीच है. उवाल्डे के पुलिस प्रमुख उवाल्डे पीट अर्रेडोंडो ने कहा, ‘आज सुबह लगभग 11:32 बजे रॉब एलीमेंट्री स्कूल में फायरिंग की घटना हुई. जवाबी कार्रवाई में हत्यारे को मार गिराया गया.’ उन्होंने कहा कि मृतक बच्चे दूसरी, तीसरी और चौथी कक्षा के हैं जिनकी उम्र 7 साल से 10 साल के बीच है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को जापान से वापसी की उड़ान के दौरान शूटिंग के बारे में जानकारी दी गई. बाइडेन क्वाड समिट में शामिल होने जापान गए थे.

    बाइडेन के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि बाइडेन वाशिंगटन लौटने के बाद शाम को मीडिया को संबोधित करेंगे. एक ट्वीट में, जीन-पियरे ने लिखा: ‘उनकी (बाइडेन की) संवेदनाएं इस भयानक घटना से प्रभावित परिवारों के साथ हैं.’ बाइडेन ने टेक्सास में मारे गए लोगों की याद में शनिवार 28 मई को सूर्यास्त तक अमेरिकी ध्वज को आधा झुकाए रखने का आदेश दिया है. सभी सार्वजनिक भवनों, मैदानों, सैन्य चौकियों, नौसेना स्टेशनों, नौसैनिक जहाजों, दूतावासों, कांसुलर कार्यालयों और सैन्य सुविधाओं पर अमेरिकी ध्वज आधा झुका रहेगा.

    उवाल्डे में गोलियों की आवाज सुनते ही सभी स्कूलों में ताला लगा दिया गया. मौतों की पुष्टि के अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं. हालांकि घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. एबॉट ने कहा कि उन्होंने टेक्सास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग और टेक्सास रेंजर्स को शूटिंग की जांच के लिए स्थानीय कानून प्रवर्तन के साथ काम करने का निर्देश दिया है.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article25 मई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article ‘Bhool Bhulaiyaa 2’ की सफलता के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे Kartik Aryan

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    भारत से हार का दंश और पाकिस्तान की बौखलाहट: TTP के सनसनीखेज खुलासे ने खोली पाक सेना की पोल

    April 27, 2026
    विदेश

     ईरान में हालात सुधरने के संकेत, तेहरान एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू

    April 25, 2026
    विदेश

    ट्रंप का ऐलान- ईरान पर परमाणु हथियार नहीं चलाएगा अमेरिका

    April 24, 2026
    Latest Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.