Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»ओडिशा : गंजम में बस दुर्घटना में 12 की मौत, 8 घायल
    देश

    ओडिशा : गंजम में बस दुर्घटना में 12 की मौत, 8 घायल

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भुवनेश्वर। ओडिशा में गंजम के जिले के दिगपांडी के निकट खेमुंडी कॉलेज के पास रविवार आधी रात को ओएसआरटीसी बस और एक निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

    मृतकों में छह पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    गंजम जिला कलेक्टर दिब्या ज्योति परिदा ने कहा “गंभीर रूप से घायल यात्री को एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। मरीजों के इलाज के लिए यहां सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।”

    यह दुर्घटना तब हुई जब एक बारात लेकर जा रही निजी बस बेरहामपुर से खांडादेउली गांव लौट रही थी, तभी गदारी से भुवनेश्वर जा रही ओएसआरटीसी बस से उसकी टक्कर हो गई।

    दिगपहांडी पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने घायलों को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया।

    श्री पटनायक ने अधिकारियों को सभी घायलों को मुफ्त इलाज प्रदान करने का निर्देश दिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री बिक्रम केशरी अरुख और गंजम डीपीसीसी के अध्यक्ष बिक्रम पांडा को मौके पर पहुंचने और सभी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। विशेष राहत आयुक्त ने एक ट्वीट में गंजन प्रशासन की देखरेख में इलाज के लिए प्रत्येक घायल व्यक्ति को तीन लाख रुपये की सहायता की घोषणा की।

    दुर्घटना के बाद दुर्घटना पीड़ितों के कुछ रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम हटाया गया। फिलहाल दोनों बसों को दुर्घटनास्थल से हटाने और वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता साफ करने की कोशिशें जारी हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मानसून के आगमन के साथ ही राज्यभर के विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश
    Next Article मणिपुर : सुरक्षा बलों ने तबाह किए उग्रवादियों के 12 बंकर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.