Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची के बिल्डर से मांगा था 1 करोड़ लेवी, कुख्यात अपराधी अमन साहु समेत दो धुर्वा से गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के बिल्डर से मांगा था 1 करोड़ लेवी, कुख्यात अपराधी अमन साहु समेत दो धुर्वा से गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2020Updated:July 20, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड के छह जिलों में आतंक का पर्याय बना कुख्यात अपराधी अमन साहु को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमन साहु के अलावा उसके गुर्गा जयशंकर दूबे उर्फ राहुल दूबे को भी पुलिस ने पकड़ा है। दोनों को एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित एसआईटी ने धुर्वा के सखुआ बगान से पकड़ा है। सिटी एसपी सौरभ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन हुआ था। उक्त जानकारी एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने प्रेसवार्ता में सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अमन साहु ने रांची के बिल्डर, कोयला कारोबारी से मोटी लेवी की मांग किया था। कुछ दिनों से अमन साहु और उसके गुर्गे राजधानी में सक्रिय होकर मोबाइल, व्हाट्सअप और टेलीग्राम से कॉल कर लेवी की मांग कर रहा था। गिरफ्तार अमन साहु के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल, दो पीस डोंगल, हॉट-स्पॉट, नेपाली मोबाइल सीम, राडो कंपनी का दो पीस घड़ी, ई-4 न्यूज कंपनी का आईडी, ई-4 न्यूज कंपनी का फर्जी माइक, फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, डाइविंग लाइसेंस जप्त किया है।
    अमन के खिलाफ विभिन्न जिलों में दर्ज है 49 मामले
    कुख्यात अमन साहु के खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों में कुल 49 मामले दर्ज है। जिसमें नक्सल, लेवी, आर्म्स एक्ट, हत्या समेत अन्य मामले शामिल है। यह मामले पतरातु, भुरकुंडा, धनबाद, बासल, रामगढ़, मांडु, रजरप्पा, टंडवा, पिपरवार, लातेहार, खलारी, बड़कागांव, चौपारण और रांची में दर्ज है।
    थाना हाजत से भागने के बाद पुलिस को दे रहा था चुनौती
    हजारीबाग के बड़कागांव थाना से 29 सितंबर 2019 को भागने के बाद पुलिस को चुनौती दे रहा था। इस दौरान अमन विदेश यात्रा में रहा। वहां से लौटने के बाद कुख्यात अमन नेपाल, बिहार समेत अन्य जगहों पर अपना ठिकाना बदलता रहा। इसके बाद पांच दिन पूर्व रांची पुलिस ने अमन के पांच गुर्गों को चुटिया थाना इलाके से पकड़ा था। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर धुर्वा से अमन समेत उसके एक गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 20 जुलाई को मिले 178 कोरोना पॉजिटिव मरीज, रांची में 71, राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5777
    Next Article झारखंड : 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.