New Delhi : भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी का सत्यानाश कर दिया है। अच्छे विचारों वाले और अच्छा बोलने वाले नेता पार्टी छोड़कर चले गए, क्योंकि पार्टी की हालत खराब हो गई है। रेखा शर्मा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा, “अगर महिला आरक्षण बिल की बात करें, तो कांग्रेस कहती है कि इसकी शुरुआत हमने की थी। वे इसका श्रेय लेते हैं कि राजीव गांधी ने इस पर बहुत काम किया, इंदिरा गांधी ने भी बहुत प्रयास किया। लेकिन हुआ क्या? उन्होंने इसे पास क्यों नहीं करवाया?
यह बयान ऐसे समय में आया है जब महिला आरक्षण बिल को लेकर लोकसभा में वोटिंग हुई, जिसमें बिल पास नहीं हो सका। भाजपा इसे विपक्ष की नीयत पर सवाल उठाते हुए देख रही है, जबकि कांग्रेस और INDI गठबंधन इसे संविधान की रक्षा बता रहा है। रेखा शर्मा ने पहले भी विपक्ष पर आरोप लगाया था कि अगर कांग्रेस की नीयत साफ होती, तो यह बिल 30 साल पहले ही पास हो जाता। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं के सशक्तिकरण की बात तो करता है, लेकिन परिवार की महिलाओं को ही सपोर्ट करता है।
मालूम हो कि, बिल से जुड़े संशोधन पर विपक्ष के विरोध के बाद भाजपा ने राहुल गांधी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला भी जलाया। वहीं रेखा शर्मा का यह बयान कांग्रेस और भाजपा के बीच महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर चल रही सियासी जंग को और तेज करता दिख रहा है। भाजपा का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए, जबकि कांग्रेस पुराने प्रयासों का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।यह विवाद महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के महत्वपूर्ण मुद्दे को फिर से राष्ट्रीय चर्चा में ला दिया है। क्या विपक्ष और सत्तापक्ष इस मुद्दे पर सहमति बना पाएंगे? फिलहाल दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप जारी है
Also Read: “हां, प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं…”: झालमुड़ी स्टॉल पर पीएम मोदी के जवाब ने लूटी महफिल


