Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 1:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»भाजपा सांसद रेखा शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा – राहुल गांधी ने कर दिया सत्यानाश
    ट्रेंडिंग

    भाजपा सांसद रेखा शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा – राहुल गांधी ने कर दिया सत्यानाश

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2026Updated:April 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी का सत्यानाश कर दिया है। अच्छे विचारों वाले और अच्छा बोलने वाले नेता पार्टी छोड़कर चले गए, क्योंकि पार्टी की हालत खराब हो गई है। रेखा शर्मा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा, “अगर महिला आरक्षण बिल की बात करें, तो कांग्रेस कहती है कि इसकी शुरुआत हमने की थी। वे इसका श्रेय लेते हैं कि राजीव गांधी ने इस पर बहुत काम किया, इंदिरा गांधी ने भी बहुत प्रयास किया। लेकिन हुआ क्या? उन्होंने इसे पास क्यों नहीं करवाया?

    यह बयान ऐसे समय में आया है जब महिला आरक्षण बिल  को लेकर लोकसभा में  वोटिंग हुई, जिसमें बिल पास नहीं हो सका। भाजपा इसे विपक्ष की नीयत पर सवाल उठाते हुए देख रही है, जबकि कांग्रेस और INDI गठबंधन इसे संविधान की रक्षा बता रहा है। रेखा शर्मा ने पहले भी विपक्ष पर आरोप लगाया था कि अगर कांग्रेस की नीयत साफ होती, तो यह बिल 30 साल पहले ही पास हो जाता। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं के सशक्तिकरण की बात तो करता है, लेकिन परिवार की महिलाओं को ही सपोर्ट करता है।

    मालूम हो कि, बिल से जुड़े संशोधन पर विपक्ष के विरोध के बाद भाजपा ने राहुल गांधी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला भी जलाया। वहीं रेखा शर्मा का यह बयान कांग्रेस और भाजपा के बीच महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर चल रही सियासी जंग को और तेज करता दिख रहा है। भाजपा का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए, जबकि कांग्रेस पुराने प्रयासों का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।यह विवाद महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के महत्वपूर्ण मुद्दे को फिर से राष्ट्रीय चर्चा में ला दिया है। क्या विपक्ष और सत्तापक्ष इस मुद्दे पर सहमति बना पाएंगे? फिलहाल दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप जारी है

    Also Read:  “हां, प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं…”: झालमुड़ी स्टॉल पर पीएम मोदी के जवाब ने लूटी महफिल

    #Jharkhand News Bjp Congress Latest news mahila arakshan bill news delhi News Headline Rahul Gandhi rekha sharma डेली न्यूज मुख्य समाचार स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में पकड़ा गया बालासोर डकैती कांड का आरोपी सुल्तान, ओड़िसा पुलिस को सौंपने की तैयारी
    Next Article महिला आरक्षण : BJP ने JMM व कांग्रेस को घेरा, 25 अप्रैल को होगा आक्रोश मार्च

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026
    Latest Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.