Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वादियों की खुशबू, नाशपाती की मिठास, चलिए चलते हैं पहाड़ों की मल्लिका नेतरहाट
    झारखंड

    वादियों की खुशबू, नाशपाती की मिठास, चलिए चलते हैं पहाड़ों की मल्लिका नेतरहाट

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2023Updated:December 2, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    By-Vinita Choubey

    नेतरहाट…घूमने की बात हो और नेतरहाट का जिक्र न हो तो फिर बेईमानी हो जाएगी. यकीन मानिए यहां की पहाड़ों की सुंदरता के बीच आप कहीं खो जाएंगे. तो फिर आइए ले चलते है आपको वर्चुअली नेतरहाट की सैर पर…झारखंड की राजधानी रांची से करीब 155 किलोमीटर दूर लातेहार जिले में बसा है नेतरहाट. इसकी खूबसुरत वादियों के चलते इसे ‘छोटानागपुर की रानी’ का दर्जा भी दिया गया है.

    नेतरहाट को झारखंड का दिल भी कहा जाता है जहां हर तरफ अपार खूबसूरती है. आप प्रकृति के बीच चिड़ियों का चहकना भी सुन सकते हैं. ये हिल स्टेशन सनराइज और सनसेट के लिए भी फेमस है. अगर आप सुकून और शांति चाहते हैं तो नेतरहाट उसके लिए परफेक्ट है.

    थोड़ा इतिहास नेतरहाट के बारे में

    कहा जाता है कि पहले यहां बांस का बहुत बड़ा जंगल था जिसे नेतरहातु कहा जाता था. बांस को स्थानीय भाषा में नेतुर कहते हैं. उसी के नाम पर इस जगह का नाम नेतरहाट पड़ा. नेतर यानी कि बांस और हातु मतलब हाट. समुद्र तल से 3,622 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस हिल स्टेशन पर वाटरफॉल से लेकर कई खूबसूरत झीलें हैं जो आपके सफर को यादगार बना देंगी.

    नेतरहाट का पहाड़ चीड़ के जंगलों से घिरा हुआ है. अगर आप नेतरहाट में कुदरत की खूबसूरती और ऐडवेंचर करना चाहते हैं तो आपको यहां ट्रैकिंग करना चाहिए. नेतरहाट, ट्रैकिंग के लिए अच्छी जगह है. यहां के जंगल आपको बेहद खूबसूरत लगेंगे. वैसे भी प्रकृति की तो हर एक चीज खूबसूरत है. जब आप पहाड़ की ऊंचाई से नेतरहाट की खूबसूरती देखेंगे तो यकीन मानिए आपको झारखंड से प्यार हो जाएगा.

    नेतरहाट में घुमने के लिए कुछ फेमस जगहें

    मंगोलिया प्वाइंट

    सबसे पहले बात करते है मंगोलिया प्वाइंट की…जिसके चलते नेतरहाट को जाना जाता है, या यूं कह ले कि सारी कहानी यहीं से शुरू होती है. मंगोलिया प्वाइंट या मैगनोलिया प्वाइंट के नाम से जाना जाने वाला ये जगह पहाड़ों को निहारने और डूबते सूरज की खूबसुरती को देखने के लिए जाना जाता है. कहा जाता है कि अंग्रेजों के शासनकाल में एक ब्रिटिश लड़की आई थी, मैगनोलिया. उसे यहां एक स्थानीय लड़के से प्यार हो गया लेकिन समाज ने उसके प्यार को स्वीकार करने से मना कर दिया. तब उसने इसी पहाड़ी से कूदकर सुसाइड कर ली थी. उसके बाद से इस जगह का नाम मैगनोलिया प्वाइंट पड़ गया.

    घाघरी वाटरफॉल

    घाघरी वाटरफॉल असल में दो झरने हैं. लोअर घाघरी और अपर घाघरी वाटरफॉल. दोनों ही झरने बेहद खूबसूरत हैं. यहां की नजारें आपको कहीं गुम कर देंगी. निचला घाघरी झरना नेतरहाट से 10 किमी. की दूरी पर है और ऊपरी घाघरा झरना 4 किमी. की दूरी पर है. निचला घाघरी वाटरफॉल में 32 फीट की ऊंचाई से जब पानी गिरता है तो इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है. वाटरफॉल के आसपास इतने घने जंगल हैं कि सूरज की किरणें भी जमीन तक नहीं पहुंच पाती हैं. निचले घाघरी वाटरफॉल की तरह, ऊपरी घाघरी वाटरफॉल भी बेहद खूबसूरत है. इसके आसपास घने जंगल नहीं है. ये जगह पिकनिक के लिए परफेक्ट है. अगर आप अपने फैमिली और दोस्तों के साथ नेतरहाट आते हैं तो आपको यहां जरूर आना चाहिए. घाघरी झरनों को देखे बिना नेतरहाट की सैर अधूरी रहेगी.

    नाशपाति गार्डन

    नेतरहाट की एक अलग खूबसूरती से आप नाशपाति बगान में रूबरू होंगे. जिनकी खूबसूरती को देखकर आप मन खुश हो उठेगा. यहां से जाने के बाद भी नाशपति का ये खूबसूरत गार्डन आपके जेहन में बना रहेगा. अक्सर लोग नेतरहाट आते हैं लेकिन इस जगह पर जाना भूल जाते हैं. अगर आप नेतरहाट आते हैं तो इस जगह को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर रखना चाहिए.

    कोयल व्यू प्वाइंट

    नेतरहाट बस स्टैंड से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर चीड़ के वनों के बीच स्थित कोयल व्यू प्वाइंट एक जगह है. यहां पहाड़ों के पीछे से उगते हुए सूर्य की किरणें कोयल नदी की जलधारा पर पड़ती हैं, तो एक मनोहारी दृश्य उत्पन्न होता है. बता दें कि कोयल नदी यहां से पांच किलोमीटर की दूरी पर नीचे घाटी में प्रवाहित होती है.

    शैले हाउस

    लाट साहेब का बंगला के नाम से मशहूर शैले हाउस काष्ठ (लकड़ी) कला का अद्भूत नमूना है, शैले का शाब्दिक अर्थ होता है लकड़ी से निर्मित इमारत. इसका निर्माण वर्ष 1901 में किया गया था. बाद में जिला प्रशासन के द्वारा इसका सुंदरीकरण कराया गया है. यहां उपायुक्त, लातेहार का कैंप कार्यालय भी है.

    इसे भी पढ़ें: साईं आस्था का केंद्र लापुंग : यहां स्थापित है शिरडी साईं बाबा की अखंड धुनी, हर दिन होती है पांच आरती 

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live latehar Latest news Local News Main News Netarhat News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर नेतरहाट न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लातेहार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआवासीय प्लॉट का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, बोर्ड ने 400 लोगों को भेजा नोटिस, आवंटन होगा रद्द
    Next Article श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बेटा मुकेश बनेंगे चपरासी, भतीजा रामदेव वेटिंग लिस्ट में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.