Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 9:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के 15 मजदूर अपने परिजनों के साथ रांची पहुंचे, मंत्री- नेता व पदाधिकारियों ने किया स्वागत
    झारखंड

    झारखंड के 15 मजदूर अपने परिजनों के साथ रांची पहुंचे, मंत्री- नेता व पदाधिकारियों ने किया स्वागत

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2023Updated:December 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : उत्तराखंड में उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग से सुरक्षित बाहर निकले झारखंड के 15 मजदूर अपने परिजनों समेत देर शाम दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचे. मजदूरों के साथ श्रम विभाग के पदाधिकारी भी पहुंचे. उनके स्वागत के लिए मौके पर श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री सत्यानंन्द भोक्ता और श्रम विभाग के सचिव राजेश वर्मा के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और बीजेपी के कई नेता मौजूद थे.

    ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

    एयरपोर्ट पहुंचे सभी मजदूरों का ढोल-नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया गया. दिल्ली से श्रम विभाग के पदाधिकारियों के साथ मजदूर और उनसे मिलने गए परिजन रांची पहुंचे. मजदूर और उनके परिजन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचेंगे.

    17 दिनों बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया

    बता दें, उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को 17 दिनों बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया था. सुरंग से उनके सफल रेस्क्यू से पीएम मोदी समेत देश के कई नेता और मजदूरों के परिजन में खुशी की लहर थी. मंगलवार (26 नवंबर) शाम में टनल में फंसे सभी मजदूरों को एक-एक करके बाहर निकाला गया.

    झारखंड के 15 मजदूरों के नाम

    रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के खीराबेड़ा गांव के मजदूर अनिल बेदिया, राजेंद्र बेदिया एवं सुकराम बेदिया सुरंग में फंसे थे. गिरिडीह जिले के बिरनी के सुबोध वर्मा व विश्वजीत वर्मा, खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गुमडू गांव निवासी विजय होरो, डुमारी गांव निवासी चमरा उरांव एवं मदुगामा गांव निवासी गनपाईत होरो, पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड के चेलाबेड़ा गांव का महादेव नायक एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड के मानिकपुर गांव के रवींद्र नायक, रंजीत लोहार, गुणाधर नायक, बांकीशोल गांव का समीर नायक, कुंडालुका गांव का भुक्तु मुर्मू और डुमरिया गांव का टिंकु सरदार शामिल हैं.

     

    आज की खबर उत्तरकाशी टनल हादसा करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांच राज्यों कि जनता ने कह दिया “एग्जिट भाजपा”: झामुमो
    Next Article बचाव कार्य में लगे पूरी बचाव टीम को राजेश ठाकुर ने सराहा, कहा-कौशल और साहस का परिणाम सामने आया

    Related Posts

    जामताड़ा

    जीएसटी दर घटने से महंगे रेडीमेड वेस्त्रों के दाम में आई है भारी गिरावट : दिलीप जटिया…

    October 31, 2025
    गुमला

    घाघरा में माओवादी पोस्टर से मचा हड़कंप, पुलिस ने हटाकर शुरू की जांच

    October 31, 2025
    जामताड़ा

    जामताड़ा में भाजपा की ‘रन फॉर यूनिटी’, सरदार पटेल को दी गयी श्रद्धांजलि

    October 31, 2025
    Latest Posts

    जीएसटी दर घटने से महंगे रेडीमेड वेस्त्रों के दाम में आई है भारी गिरावट : दिलीप जटिया…

    October 31, 2025

    घाघरा में माओवादी पोस्टर से मचा हड़कंप, पुलिस ने हटाकर शुरू की जांच

    October 31, 2025

    जामताड़ा में भाजपा की ‘रन फॉर यूनिटी’, सरदार पटेल को दी गयी श्रद्धांजलि

    October 31, 2025

    सरदार पटेल से प्रेरणा लेकर बेहतर झारखंड गढ़ेंगे : सुदेश महतो

    October 31, 2025

    राजकीय रामरेखा महोत्सव की तैयारी तेज, DC-SP ने किया स्थल निरीक्षण

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.