Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»खेलो इंडिया विमेंस किकबॉक्सिंग लीग : हजारीबाग की मंदाकिनी ने 50 केजी भार में जीता गोल्ड
    खेल-सिनेमा

    खेलो इंडिया विमेंस किकबॉक्सिंग लीग : हजारीबाग की मंदाकिनी ने 50 केजी भार में जीता गोल्ड

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: दो दिवसीय खेलो इंडिया विमेंस किकबॉक्सिंग लीग में जिले की मंदाकिनी यादव ने  स्वर्ण पदक जीत कर हजारीबाग का नाम रौशन किया है.  रांची के खेलगांव स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग हॉल में आयोजित हुए इस प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम भार में मंदाकिनी ने हजारीबाग जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए यह पदक अपने नाम किया. इससे पहले मंदाकिनी ने इस वर्ष अगस्त महीने में वाको इंडिया की ओर से आयोजित किकबॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था. मंदाकिनी यादव हजारीबाग के नमन विद्या स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा हैं और मुकेश कराटे अकादमी, हजारीबाग में प्रशिक्षण भी ले रही हैं.

    मंदाकिनी के पिता रामअवध यादव अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के गोंदलपुरा खनन परियोजना में बतौर डिप्टी मैनेजर कार्यरत हैं. मंदाकिनी की इस उपलब्धि पर अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के कार्यालय में बुधवार को उसे सम्मानित किया गया. मंदाकिनी की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार, कराटे अकादेमी और स्कूल प्रबंधन बेहद खुश है. मंदाकिनी खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी 80% अंकों के साथ बेहतर करती रही है. एथलेटिक्स में अब तक उन्होंने 16 गोल्ड मेडल जीता है. झारखंड किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बी ठाकुर ने बताया कि महिला खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे लाने के लिए केंद्र सरकार और वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन देश भर में 27 स्थानों पर लीग का आयोजन किया जा रहा है. इस लीग में स्वर्ण पदक विजेताओं को सीधे तौर पर राष्ट्रीय महिला लीग में खेलने का अवसर मिलेगा.

    इस दो दिवसीय चैंपियनशिप का शुभारंभ 26 नवम्बर को रांची के सांसद संजय सेठ ने किया था और समापन कार्यक्रम में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव मौजूद थे. इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए हुए लगभग 325 खिलाड़ी और 75 अधिकारियों ने अपना योगदान दिया.

    ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने दो सगे भाईयों को रौंदा

    अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड आज की खबर करंट न्यूज कराटे किकबॉक्सिंग खेलो इंडिया विमेंस किकबॉक्सिंग लीग जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर स्वर्ण पदक हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखाने के लिए मोहताज सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 5 मजदूर, वीडियो बनाकर सरकार से वतन वापसी की लगाई गुहार
    Next Article डेवलपमेंट वर्क के कारण 5 ट्रेनों का रूट बदला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.