Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»केजरीवाल सरकार का फैसला, फिलहाल लागू नहीं होगा ऑड-ईवन सिस्टम
    ट्रेंडिंग

    केजरीवाल सरकार का फैसला, फिलहाल लागू नहीं होगा ऑड-ईवन सिस्टम

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2023Updated:November 10, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने गाड़ियों के लिए ऑड-ईवन योजना लागू करने का निर्णय स्थगित कर दिया है. दिल्ली राज्य सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 13 नवंबर से आड-ईवन सिस्टम लागू नहीं होगा. फिलहाल इसको अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है. पर अगर स्थिति दोबारा से गंभीर हुई तो इस पर विचार किया जायेगा. मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में 8-10 दिन से हवा की गति में दो ठहराव था जिसकी वजह से प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पंहुच गया था. बता दें कि बारिश होने के बाद जो एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 था वो शुक्रवार को 300 हो गया है जिसमे  और भी गिरावट होने की उम्मीद है. दिवाली के बाद दिल्ली सरकार प्रदूषण की समीक्षा बैठक करेगी जिसके बाद अगर स्थिति फिर से गंभीर होती है तो ऑड ईवन को लेकर आगे विचार कर फ़ैसला लिया जाएगा. मंत्री गोपाल राय ने कहा कि फिलहाल 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू करने का निर्णय स्थगित कर किया गया है.

    2016 में शुरू हुआ था ऑड-ईवन सिस्टम

    इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर को वाहन प्रदूषण पर लगाम लगाने के उद्देश्य से संबंधित इस योजना की प्रभावशीलता पर सवाल उठाया था. जिसके बाद दिल्ली सरकार ने 8 नवंबर को कहा था कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऑड-ईवन योजना की समीक्षा किए जाने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा. बता दें कि साल 2016 में दिल्ली में एयर क्वालिटी खराब होने के बाद ऑड-ईवन योजना की शुरुआत में की गई थी. इसके तहत कारों को ऑड-ईवन नंबर प्लेट के आधार पर वैकल्पिक दिनों में चलाने की इजाजत दी जाती है.

    ये भी पढ़ें:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हीरो ग्रुप के चेयरमैन पवन कांत मुंजाल पर ED का एक्शन, 24.95 करोड़ की संपत्ति जब्त

     

     

    AQI आज की खबर एयर क्वालिटी इंडेक्स ऑड-ईवन ऑड-ईवन योजना करंट न्यूज केजरिवाल सरकार गोपाल राय जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर दिल्ली राज्य सरकार नई दिल्ली नई दिल्ली न्यूज न्यूज हेडलाइन पर्यावरण पर्यावरण मंत्री गोपाल राय प्रदूषण मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सुप्रीम कोर्ट स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक के हसनंबा मंदिर में करंट लगने से मची भगदड़, कई लोग घायल
    Next Article दीवाली में इमरजेंसी के लिए फायर बिग्रेड तैयार, इन हेल्पलाइन नंबर का करें इस्तेमाल

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेएसएससी-पीजीटीई के लिए इन परीक्षा केंद्रों पर हुआ था सिस्टम हैक, पहले से तय थे अभ्यर्थियों के कपड़ों का रंग

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर सियासत कर रही भाजपा, झारखंड की खनिज संपदा पर नजर बर्दाश्त नहीं: विनोद पांडेय

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC आंदोलन: दो दौर की बातचीत बेनतीजा, अब 17 अगस्त को फिर वार्ता

    August 16, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC आंदोलन में चार और छात्र भूख हड़ताल पर

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान खनिज बिल: 70 हजार करोड़ से ज्यादा का सवाल? झारखंड, ओडिशा समेत राज्यों के खनिज राजस्व पर संकट?

    August 16, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेएसएससी-पीजीटीई के लिए इन परीक्षा केंद्रों पर हुआ था सिस्टम हैक, पहले से तय थे अभ्यर्थियों के कपड़ों का रंग

    August 17, 2026

    छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर सियासत कर रही भाजपा, झारखंड की खनिज संपदा पर नजर बर्दाश्त नहीं: विनोद पांडेय

    August 16, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन: दो दौर की बातचीत बेनतीजा, अब 17 अगस्त को फिर वार्ता

    August 16, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC आंदोलन में चार और छात्र भूख हड़ताल पर

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.