Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Apr, 2026 ♦ 3:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»दबंग स्टार सलमान खान 100 करोड़ क्लब के किंग हैं
    मनोरंजन

    दबंग स्टार सलमान खान 100 करोड़ क्लब के किंग हैं

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई । बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है।

    सलमान की फिल्म ‘दबंग 3 ’20 दिसंबर को प्रदर्शित हुयी है। उनकी यह लगातार 15वीं फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की है। ‘दबंग 3’ ने अब तक 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी दबंग 3 में सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा , अरबाज खान ,किच्चा सुदीप और महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर ने काम किया है। सई मांजरेकर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

    वर्ष 2010 में अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दबंग’ ने टिकट खिड़की पर 145 करोड़ रूपए की कमाई की थी। इसके बाद वर्ष 2011 में सलमान की फिल्म ‘रेड्डी’ और ‘बाडीगार्ड’ प्रदर्शित हुई। रेड्डी ने टिकट खिड़की पर 120 करोड़ जबकि बाडीगार्ड ने 142 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

    वर्ष 2012 में सलमान की दो फिल्में प्रदर्शित हुयी और दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की। ‘दबंग 2’ ने 158 करोड़ रुपये जबकि ‘एक था टाइगर’ ने 198 करोड़ रुपये की कमाई की। वर्ष 2013 में सलमान की कोई भी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई थी। वर्ष 2014 में सलमान की फिल्म ‘जय हो’ ने 111 करोड़ रुपये और ‘किक’ ने 233 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

    वर्ष 2015 में सलमान की दो फिल्में ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ प्रदर्शित हुई और दोनो 100 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने 320 करोड़ की कमाई की। वहीं सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने बॉक्स ऑफिस पर 207 करोड़ की कमाई की है। ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान ने दोहरी भूमिका निभाई थी। वर्ष 2016 में सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ प्रदर्शित हुई थी। सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई की।

    वर्ष 2017 में सलमान खान की फिल्म ‘टयूबलाईट’ प्रदर्शित हुई। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 121 करोड़ की कमाई की। वर्ष 2017 में ही सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ प्रदर्शित हुई। टाइगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ की कमाई की थी। सलमान की यह अब तक की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है। वर्ष 2018 में सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ प्रदर्शित हुई। ‘रेस 3’ ने 169 करोड़ की कमाई की थी।

    वर्ष 2019 में ही सलमान की फिल्म ‘भारत’ प्रदर्शित हुयी है। भारत में सलमान खान, कैटरीना कैफ, दिशा पटानी और तब्बू की मुख्य भूमिका है। भारत कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का रीमेक है। फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे से जुड़ी हुई है। ‘ भारत’ 1947 से लेकर 60 साल तक की कहानी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 209 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

    #Entertainment news #Online news Latest news Salman Khan
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवायरल वीडियो पर सरयू राय ने कहा, ‘डांस करने वाला व्यक्ति मैं नहीं हूं’
    Next Article करीना कपूर ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिये दिया ऑडिशन

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म, आमिर खान बोले- 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी

    April 28, 2026
    खूंटी

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026
    झारखंड

    रांची में 28 अप्रैल को मशाल जुलूस, नारी शक्ति के समर्थन में उतरेगी हजारों महिलाएं

    April 27, 2026
    Latest Posts

    पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव

    April 29, 2026

    ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप

    April 29, 2026

    रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

    April 29, 2026

    घर में घुसकर नाबालिग लड़की की लूटी थी आबरू, अब 10 साल कटेगी जेल में

    April 29, 2026

    चाईबासा में मारा गया 1 लाख का इनामी नक्सली इजराइल, अजय महतो टीम से हुई थी मुठभेड़

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.