Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 2:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी : देसी कट्टे और कारतूस के साथ दो फरार माओवादी गिरफ्तार
    झारखंड

    खूंटी : देसी कट्टे और कारतूस के साथ दो फरार माओवादी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    खूंटी। पुलिस ने अड़की थाना क्षेत्र के कुंबुडू हुटुब जंगल में छापामारी कर दो फरार माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर एएसपी अनुराग राज के नेतृत्व में पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने गत सोमवार को  फरार  माओवादी अड़की थानांतर्गत हेमरोम गांव निवासी स्व लाल बहादुर मुंडा के पुत्र असाय मुंडा उर्फ सनिका मुंडा तथा मारंगहादा थानांतर्गत रांगरोंग गांव निवासी स्व लोदरा मुंडा के पुत्र राजा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टे और आठ कारतूस बरामद किये हैं। यह जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने मंगलवार को दी। 

    उन्होंने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि कुंबुडू हुटुब जंगल में कुछ माओवादी इकट्ठा होकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर उन्होंने एएसपी अनुराग राज के नेतृत्व में छापमारी टीम का गठन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। छापामारी टीम जब कंबुडू हुटुब जंगल पहुंची और छानबीन शुरू की, तो जंगल में मौजूद माओवादियों की नजर उन पर पड़ गई और वे जंगल, झाड़ी व अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे। छापामारी टीम ने दो माओवादियों को मौके पर धर दबोचा, जबकि अन्य भागने में सफल रहे।
    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी असाय मुंडा के विरुद्ध अड़की, सायको, मारंगहादा व खूंटी थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए एक्ट आदि नौ संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं राजा मुंडा के विरुद्ध मारंगाहादा थाने में हत्या के दो मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार माओवादियों ने इन मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। एसपी ने बताया कि गत 22 अगस्त को सायको थाना क्षेत्र में हुए सुखराम मुंडा हत्याकांड में दोनों आरोपित शामिल थे। वहीं गत तीन सितंबर को खूंटी थानांतर्गत जिकिलता गांव स्थित हॉकी मैदान में अनुरंजन समद उर्फ अन्नू की हत्या में भी असाय मुंडा शामिल था। अनुरंजन समद की हत्या में इससे पूर्व बिरसा मुंडा नामक एक नक्सली को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सुखराम मुंडा की हत्या में भी पूर्व में बिरसा मुंडा व हाड़ी मुंडा को जेल भेजा जा चुका है। इसके अतिरिक्त गत 24 अक्टूबर को मारंगहादा थानांतर्गत बोंगाबाद गांव में घासीराम मुंडा की हत्या में भी ये दोनों माओवादी शामिल थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपित माओवादी कमांडर बोयदा पाहन और बच्चन मुंडा के दस्ते में भी काम कर चुके हैं। छापामारी टीम में खूंटी एसडीपीओ आशीष कुमार महली, पुलिस निरीक्षक राधेश्याम दास, सीआरपीएफ.157 ए कंपनी के निरीक्षक विष्णु कुमार शर्मा व अड़की थाना प्रभारी विक्रांत कुमार सहित सीआरपीएफ एवं पुलिस बल के सशस्त्र जवान शामिल थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा, रामराज्य स्थापित होगा क्षेत्र में
    Next Article बाबूलाल मरांडी ने कहा, झाविमो महागठबंधन को देगा बिना शर्त समर्थन

    Related Posts

    झारखंड

    खूंटी-सिमडेगा पुल हादसे की जांच शुरू, पथ निर्माण विभाग पर उठे सवाल

    June 20, 2025
    जमशेदपुर

    अतिक्रमण हटाओ अभियान में अलकतरा फैक्ट्री की दीवार और गार्ड रूम ध्वस्त

    June 20, 2025
    जामताड़ा

    दुकान में मिली मालिक की बॉडी, पुलिस ने शुरू की जांच

    June 20, 2025
    Latest Posts

    खूंटी-सिमडेगा पुल हादसे की जांच शुरू, पथ निर्माण विभाग पर उठे सवाल

    June 20, 2025

    अतिक्रमण हटाओ अभियान में अलकतरा फैक्ट्री की दीवार और गार्ड रूम ध्वस्त

    June 20, 2025

    दुकान में मिली मालिक की बॉडी, पुलिस ने शुरू की जांच

    June 20, 2025

    एम्बुलेंस नहीं मिलने पर मासूम की गई जान

    June 20, 2025

    मूसलाधार बारिश से रेल सेवाएं बाधित, कई ट्रेनें रद्द, कुछ के समय और रूट में बदलाव…

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.