Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर रावण के पुतले का वध किया
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर रावण के पुतले का वध किया

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2023Updated:October 24, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में 70 फीट के रावण का दहन किया. सीएम हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान पहुंचे और रावण का दहन किया. इससे पहले जमकर आतिशबाजी हुई. मोरहाबादी मैदान में पंजाबी हिंदू समाज द्वारा आयोजित लंका दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर अत्याचारी रावण के पुतले का वध किया. मुख्यमंत्री  ने मंगलवार को मोरहाबादी मैदान के अलावा श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा, की ओर से मंडा मैदान, अरगोड़ा में आयोजित “रावण दहन” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में पहले लंका दहन तथा कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतले फूंके गए. मौके पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने रावण का पुतला फूंककर असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश दिया.

    असत्य पर सत्य की जीत सदैव हासिल होती रहे

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरहाबादी मैदान में पंजाबी- हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य “रावण दहन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम का साक्षी बनने इतनी बड़ी संख्या में लोगों का समूह उपस्थित है. मैं सभी को दशहरे की बधाई और शुभकामना देता हूं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष “रावण दहन” कार्यक्रम में हम लोग यहां मिलते रहे हैं, इसी उम्मीद और आशा के साथ कि सदियों से चली आ रही असत्य पर सत्य की विजय की परंपरा आगे भी सदियों तक बनी रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में “रावण दहन” कार्यक्रम को लेकर उत्साह और उमंग देखा जा रहा है. मैं माता रानी से कामना करता हूं कि दशहरा का त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशियां लेकर आए.

    शानदार अतिशबाजी की गई

    इस अवसर पर शानदार अतिशबाजी की गई. वहीं, लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. मौके पर कलाकार मंडली द्वारा रामदरबार दर्शन की प्रस्तुति की गई. मौके पर मुख्यमंत्री ने भगवान राम, लक्ष्मण एवं सीता माता का रूप धारण किए कलाकारों का तिलक- चंदन लगाकर अभिनंदन किया.

    इस अवसर पर सांसद रांची संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, महासचिव राजेश मेहरा, प्रवक्ता-सह-मीडिया प्रभारी अरुण चावला, अध्यक्ष दशहरा कमेटी 2023 रंदीप आनंद, सचिव कुणाल अजमानी सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

    अरगोड़ा मंडा मैदान में रावण दहन

    वहीं ,अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित रावण एवं लंका दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से पूरे राज्य में दशहरे का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. आज हम सभी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अरगोड़ा स्थित मंडा मैदान में “रावण दहन” कार्यक्रम को लेकर एकत्रित हुए हैं. आज इस कार्यक्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां उपस्थित हुए हैं. यहां सभी का उमंग और उत्साह देखते ही बन रहा है. मैं इस अवसर पर राज्यवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. इस अवसर पर अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में लंका दहन और कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतले फूंके गए। मौके पर मुख्यमंत्री ने रावण का पुतला फूंका.

    इनकी रही उपस्थिति

    इस अवसर पर राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) विनोद पांडेय, सांसद रांची संजय सेठ, विधायक हटिया नवीन जयसवाल, पूर्व मेयर  आशा लकड़ा, पूर्व मेयर अजय नाथ शाहदेव के अलावा दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा के अध्यक्ष  पंकज साहू, जय प्रसाद साहू, कंचन कुमार साहू, संजय साहू, पंचू साहू,  चंदन साहू,  गुड्डू साहू,  रवि साहू, प्रकाश साहू, शिव प्रसाद साहू, शशि कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

    जोहार लाइव पंजाबी हिन्दू बिरादरी मुख्यमंत्री मोरहाबादी रावण दहन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रक का ब्रेक फेल, एक की मौत, कई घायल 
    Next Article रावण दहन से पहले मंच पर चले रॉकेट, बाल-बाल बचे भाजपा सांसद समेत अन्य लोग…देखें विडियो

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, अब DSP स्तर के अधिकारी करेंगे जांच

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार टेंडर घोटाले में 7 IAS अफसरों को ED का समन, रडार पर है 7 IAS अधिकारी

    October 27, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.