Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2025 ♦ 1:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»निर्भया कांड: एक दोषी को मिला एक माह का समय
    देश

    निर्भया कांड: एक दोषी को मिला एक माह का समय

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय ने निर्भया दुष्कर्म एवं हत्या मामले के एक दोषी को एक माह के अंदर नये दस्तावेज पेश करके यह साबित करने को कहा है कि वह घटना के समय नाबालिग था।

    वर्ष 2012 के इस जघन्य अपराध के दोषियों में से एक पवन कुमार ने बुधवार को अपने वकील के माध्यम से याचिका दायर करके अदालत से उस घटना के समय खुद को नाबालिग घाेषित करने का अनुरोध किया और अपने खिलाफ मामले को किशोर न्याय कानून के तहत चलाये जाने की मांग की।

    याचिका में कहा गया है कि जांच अधिकारियों ने उम्र का निर्धारण करने के लिए पवन की हड्डियों की जांच नहीं की थी। वकील ने पवन के मामले को किशोर न्याय कानून की धारा सात एक के तहत चलाये जाने का अदालत से आग्रह किया।

    वकील ने अदालत से आग्रह किया कि नाबालिग होने के दावे की जांच करने के लिए पवन की अस्थि जांच का अधिकारियों को निर्देश दिया जाये।

    उच्चतम न्यायालय ने इस मामले के एक अन्य दोषी अक्षय सिंह की पुनर्विचार याचिका बुधवार को खारिज करते हुए उसकी फांसी की सजा बरकरार रखी।इस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने पवन गुप्ता, मुकेश, विनय शर्मा और अक्षय कुमार को फांसी की सुनाई थी जिसे उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने बकरार रखा था।

    साेलह दिसम्बर 2012 को राजधानी में निर्भया के साथ सामूहिक बलात्कार किये जाने के बाद उसे गम्भीर हालत में फेंक दिया गया था। दिल्ली में इलाज के बाद उसे एयरलिफ्ट करके सिंगापुर के महारानी एलिजाबेथ अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी थी। इस मामले के छह आरोपियों में से एक नाबालिग था, जिसे सुधार गृह भेजा गया था। उसने वहां से सजा पूरी कर ली थी। एक आरोपी ने तिहाड़ जेल में फांसी लगा ली थी।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला उत्पीड़न मामलों में रांची सबसे आगे, जामताड़ा व सिमडेगा सबसे पीछे
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : मतदानकर्मियों को बूथों व कलस्टर पर भेजा गया, 237 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल

    Related Posts

    झारखंड

    INS विक्रांत से हमला, कराची पोर्ट तबाह

    May 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में 8 हजार से अधिक X अकाउंट होंगे ब्लॉक

    May 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत ने मुजफ्फराबाद पर किया काउंटर अटैक, दहला इलाका

    May 8, 2025
    Latest Posts

    अब साइबर हमला करने की फिराक में कायर पाकिस्तान, अलर्ट जारी

    May 9, 2025

    INS विक्रांत से हमला, कराची पोर्ट तबाह

    May 9, 2025

    भारत में 8 हजार से अधिक X अकाउंट होंगे ब्लॉक

    May 9, 2025

    भारत ने मुजफ्फराबाद पर किया काउंटर अटैक, दहला इलाका

    May 8, 2025

    भारत ने तबाह किया पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम

    May 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.